चकरघिन्नी में दिखाई गांवों की समस्या
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र में दूसरे प्रयाग अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (आईएफएफपी) के दूसरे दिन स्थानीय फिल्मों की धूम रही। कुल 19 फिल्में दिखाई गईं। शुरुआत निर्देशक ध्रुव हर्ष की ऑनरेबल मेंशन से हुई। फिल्म चकरघिन्नी में गांवों की परेशानियों को बखूबी बयां किया गया है। इसे देखने के लिए एमएलए सत्यवीर सिंह मुन्ना सहित बड़ी संख्या में शहरी पहुंचे।
दर्शकों राजेश कुमार, विवेक और दीपक ने कहा कि फिल्म में गांवों की मूलभूत समस्या को दिखाया गया है। खासकर पूर्वांचल के जिलों की स्थिति बखूबी बयां की है। आयोजक हसन हैदर, फिल्म स्कॉलर अमृत गैंगर, अभिनेता और फिल्मकार गुल रेयाज, तेहरान से आए फिल्मकार बतौर ज्यूरी मसूद बख्शी आदि ने फिल्म के बारे में जानकारी दी। हसन हैदर ने कहा कि प्रयाग फिल्म महोत्सव की निरंतरता के लिए एक मुकम्मल व्यवस्था की जा रही है। आने वाले दिनों में इस महोत्सव को और व्यापक रूप दिया जाएगा। शनिवार को प्रदर्शित होने वाली फिल्मों के निर्देशकों ने भी अपनी बातें रखीं।
फोटो- ‘अ डॉटर्स ड्रीम’ को मिले सात अवॉर्ड इलाहाबाद (ब्यूरो)। फिल्म महोत्सव में प्रदर्शित की गई फिल्म ‘अ डॉटर्स ड्रीम’ ने दुनिया भर में अब तक विभिन्न वर्गों में सात अवॉर्ड हासिल किए हैं। फिल्म के निर्देशक मंटोपशुपतिनाथ और स्क्रिप्ट राइटर जयश्री भार्गव ने बताया कि फिल्म 2014 में बनाई गई थी। तब से इसका प्रदर्शन अमेरिका, चीन, जापान के साथ देश के कई शहरों में फिल्म महोत्सव में हो चुका है। फिल्म ने बेस्ट डायरेक्टर, बेस्ट स्टोरी राइटर, बेस्ट फिल्म, बेस्ट सिंगर, बेस्ट म्यूजिक, बेस्ट फीमेल चाइल्ड एक्टर सहित कई एवार्ड जीतें हैं। संगठन वर्ल्ड ह्यूमन राइट ने फिल्म को ‘भारत गौरव सम्मान’ से नवाजा है।
कहा, इसमें एक छोटी बच्ची की महात्वाकांक्षाओं को बखूबी बयां किया गया है। आगामी योजनाओं के बारे में कहा, एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म ‘इश्क के छोले-भटूरे’ बनाने जा रहे हैं। इसकी शूटिंग यूपी में होगी। इसके गीतों के लिए गुलजार ने हामी भरी है।
भारत के पहले किशोर क्रांतिकारी खुदीराम बोस पर फिल्म बनने जा रही है। इसकी शूटिंग 11 मार्च से शुरू होगी। यह जानकारी फिल्म के स्क्रिप्ट राइटर धीरज कुमार ने दी। धीरज शहर के ही हैं। शनिवार को प्रेस क्लब में उन्होंने पत्रकारों को बताया कि इस फिल्म का अधिकतर हिस्सा शहर में ही शूट किया जाएगा। इसके लिए सिविल लाइंस स्थित चर्च, एंग्लो बंगाली इंटर कॉलेज, चंद्रशेखर आजाद पार्क, चुनार, विंध्याचल, वाराणसी में लोकशन भी तय कर ली गई है। फिल्म में कनिष्क कुमार जैन खुदीराम बोस का किरदार निभाएंगे। फिल्म का निर्देशन शालिनी सिंह करेंगी जबकि निर्देशक भानु प्रकाश झा हैं।