फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   The politics of graduation constituency elections will be decided from Prayagraj

प्रयागराज से तय होगी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र चुनाव की सियासत

Fri, 06 Nov 2020 01:53 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 06 Nov 2020 01:53 AM IST
विज्ञापन
The politics of graduation constituency elections will be decided from Prayagraj
चुनाव
इलाहाबाद-झांसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र चुनाव का बिगुल बज चुका है। दस जिलों वाले इस क्षेत्र की सियासी उठापटक का प्रयागराज केंद्र बनता दिख रहा है। मतदाताओं की संख्या के लिहाज से ही नहीं, उम्मीदवारों की पूरी चुनावी रणनीति भी यहीं पर केंद्रित होगी। इसका अनुमान इससे ही लगाया जा सकता है कि ज्यादातर प्रमुख दलों और संगठनों ने यहीं के दिग्गज नेताओं पर भरोसा जताया है।
विज्ञापन


इस चुनाव में ज्यादातर शिक्षक या रिटायर अध्यापक ही भाग्य आजमा रहे हैं। ऐसे में चुनाव में शिक्षकों की भूमिका के साथ ही तो स्नातक युवा भी इस चुनाव की दिशा तय करेंगे। इस लिहाज से प्रतियोगियों और छात्रों के गढ़ प्रयागराज के नेताओं पर ज्यादातर दलों और संगठनों ने भरोसा जताया है। लगातार चार बार से एमएलसी यज्ञ दत्त शर्मा इस बार फिर भाजपा के उम्मीदवार होंगे।
विज्ञापन


वह सेवा समिति इंटर कालेज से रिटायर हैं। वहीं सपा ने भी इस बार मनौरी स्थित पब्लिक इंटर कालेज में अध्यापक डॉ.मान सिंह को उम्मीदवार बनाया है। डा.मान सिंह लंबे समय से चुनाव की तैयारी में जुटे हैं और संघर्ष का उनका लंबा इतिहास है। हजारों शिक्षकों को चयन के बाद नियुक्ति नहीं मिली थी। इनमें डॉ.मान सिंह भी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनकी अगुवाई में दो वर्ष तक आंदोलन चला था। वहीं कांग्रेस ने मुट्ठीगंज स्थित डॉ.केपी जायसवाल इंटर कालेज में अध्यापक अजय कुमार सिंह को मैदान में उतारा है। अजय नौ नवंबर को नामांकन करेंगे। हालांकि बसपा ने प्रत्याशी घोषित नहीं किया है लेकिन, यहीं के एक नेता खुद को बसपा समर्थित बताते हुए प्रचार में जुटे हैं। वह पूर्व ब्लाक प्रमुख भी हैं और युवाओं के बीच उनकी अच्छी पहचान बताई जा रही है।

पुरानी पेंशन की बहाली को लेकर गठित अटेवा पेंशन बचाओ मंच ने भी इस बार प्रत्याशी उतारा है। मंच के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ.हरिप्रकाश यादव उम्मीदवार होंगे। वह करछना में रामपुर स्थित इंटर कालेज में प्रवक्ता थे। अब वह आजमगढ़ के एक कालेज में प्रधानाचार्य हैं लेकिन पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर उनकी लड़ाई यहीं से लड़ी गई जो अब भी जारी है। ऐसे में स्नातक चुनाव की पूरी पटकथा यहीं लिखी जा रही है।

1.61 लाख में से 63 हजार मतदाता प्रयागराज में

मतदाताओं की संख्या से लिहाज से भी इलाहाबाद-झांसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र का चुनाव प्रयागराज से तय होगा। इस क्षेत्र में प्रयागराज और झांसी के अलावा कौशाम्बी, चित्रकूट, बांदा, फतेहपुर, महोबा, हमीरपुर, जालौन, ललितपुर जिले शामिल हैं। क्षेत्र में कुल एक लाख 61 हजार मतदाता हैं। इनमें अकेले इलाहाबाद में 63 हजार मतदाता हैं। यहां 116 बूथों पर मतदान होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed