फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   The police took two out of the railway station

रेलवे स्टेशन के बाहर से पुलिस ने दो को उठाया

Sun, 07 Dec 2014 12:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 07 Dec 2014 12:21 AM IST
विज्ञापन
The police took two out of the railway station

विज्ञापन
इलाहाबाद। छह दिसंबर पर शनिवार को शहर का माहौल बिगाड़ने की आशंका को देखते हुए जिले की पुलिस को हाई अलर्ट पर रखा गया था। पुलिस ने चप्पे चप्पे पर चौकसी तो रखी ही रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन, होटलों और लॉज की तलाशी भी ली। पुलिस ने कई संदिग्ध को हिरासत में भी लिया। पुलिस ने रेलवे स्टेशन सिविल लाइंस की ओर से दो युवकों को पकड़ लिया। 25 से 30 वर्ष के दोनों युवकों को नीली सूमो से सादी वर्दी में आए पुलिस वालों ने पकड़ा था। युवक किसी ट्रेन से गुवाहाटी से इलाहाबाद पहुंचे थे और उनको बस से लखनऊ जाना था। पुलिस का उन पर शक इसलिए गहराया क्योंकि उनके पास टिकट नहीं था। जब युवकों के परिजनों से पुलिस की बात हो गई तो दोनों को छोड़ दिया गया।


युवकों के पास दो बड़े बैग थे जिसमें काफी सामान रखा था। दोनों युवक लखनऊ में एक निजी कंपनी में काम करते हैं। पुलिस ने सिविल लाइंस, कटरा, लीडर रोड, शाहगंज के होटलों की तलाशी भी ली। बस स्टेशन की बम डिस्पोजल  और डॉग स्क्वायॅड से जांच करवाई गई। एसपी सिटी राजेश यादव ने खुद संवेदनशील इलाकों का दौरा किया। संवेदनशील इलाकों की सीसीटीवी कैमरों से भी निगरानी की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed