{"_id":"5dc480498ebc3e5b64139030","slug":"the-picture-will-change-for-20-villages-under-the-rural-mission-allahabad-news-ald259587988","type":"story","status":"publish","title_hn":"रूर्बर मिशन के तहत 20 गांवों की बदलेगी तस्वीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रूर्बर मिशन के तहत 20 गांवों की बदलेगी तस्वीर
विज्ञापन
रूरर्बन मिशन में शामिल 20 गांवों की बदलेगी तस्वीर
0 भारत सरकार की टीम तैयारी कर रही खाका, सर्वे शुरू, बमरौली पहुंचे सदस्य
प्रयागराज। रूरर्बन योजना के तहत चिह्ति दो क्लस्टर में शामिल 20 गांवों की पूरी तस्वीर बदलेगी। वहां हर सुविधाएं होंगी तो कई मामले में गांव आत्मनिर्भर भी होंगे। इसके तहत भारत सरकार की टीम रिपोर्ट तैयार कर रही है। इसके बाद तैयार प्रारूप के अनुसार बजट की अगली किस्त जारी की जाएगी।
रूरर्बन मिशन के 10-10 गांवों का क्लस्टर बनाकर समुचित विकास की योजना बनाई गई है। जिले में दो क्लस्टर बमरौली और कोरांव में बनाए गए हैं। इसके तहत क्लस्टर के गांवों में अस्पताल, स्कूल-कालेज, सभी गांवों को जोड़ते हुए सड़क, कूड़ा निस्तारण यूनिट, सामुदायिक शौचालय, सीवेज लाइन आदि काम होने हैं। इस योजना के अंतर्गत पहली किस्त के काम शुरू हैं। सोलर लाइट, सड़क, शौचालय आदि कार्य हुए हैं। अब आगे के काम का भी सर्वे शुरू हो गया है। इसके लिए भारत सरकार की टीम की ओर से सर्वे किया जा रहा है। इसमें क्लस्टर में शामिल गांवों को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने की भी योजना है। इसके तहत राजस्व वसूली के अलावा उत्पादन से आय बढ़ाना भी शामिल है। भारत सरकार की टीम इसकी संभावनाएं भी तलाशेगी। इसी उद्देश्य से सदस्यों ने बृहस्पतिवार को बमरौली में क्लस्टर के गांवों का निरीक्षण किया और पूर्व में हुए कार्यों को देखा। उन्होंने सांसद आदर्श समेत अन्य गांवों का भी भ्रमण किया। सीडीओ प्रेम रंजन सिंह का कहना है कि केेंद्रीय टीम सर्वे के लिए आई है। उनकी रिपोर्ट के आधार पर आगे की योजना बनाई जाएगी।