{"_id":"578691db4f1c1ba64e13e020","slug":"the-personnel-of-the-old-yamuna-bridge-hoop-near-eviction","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुराने यमुना पुल के पास अतिक्रमण हटाने के गए कर्मियों को घेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुराने यमुना पुल के पास अतिक्रमण हटाने के गए कर्मियों को घेरा
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Thu, 14 Jul 2016 12:52 AM IST
विज्ञापन
चला बुलडोजर
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
नगर निगम ने बुधवार को मुट्ठीगंज क्षेत्र में अतिक्रमण अभियान चलाया। पुराने यमुना पुल के पास रोड पटरी पर लगी गुमटियां हटाने के दौरान दुकानदारों ने विरोध कर दिया। साथ में गई मुट्ठीगंज थाने की पुलिस और पीेएसी सख्ती करने के बजाए मूकदर्शक बनी रही। बवाल बढ़ने पर अभियान बीच में ही स्थगित कर दिया गया।
जोनल अधिकारी आशुतोष गुप्ता, अतिक्रमण निरीक्षक पीयूष मोहिले के नेतृत्व में पुलिस और पीएसी के साथ दस्ते ने आर्यकन्या रोड पर सब्जी मंडी के पास से कार्रवाई शुरू की। यहां से पेट्रोल पंप होकर गऊघाट चौराहा तक कार्रवाई में 13 गुमटी एवं बांस-बल्ली आदि के जरिए लगी पांच दुकानें ध्वस्त की।
इसके बाद दस्ता यमुना पुल की ओर बढ़ा। यहां चढ़ाई से पुल तक सड़क के बांई ओर जैसे ही रोड पटरी से दुकानें हटाने की कार्रवाई शुरू हुई, स्थानीय लोगों ने जेसीबी समेत निगम के अफसरों को घेर लिया। दुकानदारों का कहना था कि यह जमीन रेलवे की है, सो निगम को कार्रवाई का कोई हक नहीं है। इस बीच कुछ लोगों ने निगम कर्मियों से हाथापाई का भी प्रयास किया लेकिन साथ में मौजूद पुलिस ने कोई सख्ती नहीं की। इसके बाद अभियान स्थगित कर दिया गया।