फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   The person who bombed the house of a retired judge shot a dairy operator

Prayagraj News: रिटायर जज के घर बमबाजी करने वाले ने डेयरी संचालक को मारी गोली

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 20 Feb 2024 03:24 AM IST
विज्ञापन
The person who bombed the house of a retired judge shot a dairy operator
सुप्रीम कोर्ट के रिटायर जज अशोक भूषण के घर पर बमबाजी करने वाले बदमाश ने अपने साथी संग मिलकर एक और दुस्साहसिक वारदात अंजाम दी। मम्फोर्डगंज में दोस्त के साथ जा रहे डेरी संचालक रिशू यादव(18) को गोली मार दी। छर्रे लगने से उसका दोस्त धीरज यादव भी जख्मी हो गया। रिशू को एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया गया है जबकि धीरज प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया है। मामले में दो नामजद समेत चार पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

रिशू पुत्र जय यादव हलवाई चौराहा, न्यू ममफोर्डगंज के पास अपने नाना श्याम यादव के घर रहता है और डेयरी चलाता है। उसने बताया कि 16 फरवरी की रात 10.40 बजे वह पशुओं की दवा लेकर लौट रहा था। रास्ते में धीरज पुत्र गणेश निवासी म्योराबाद मिल गया तो उसकी गाड़ी पर बैठकर लौटने लगा।
विज्ञापन

आरोप है कि हलवाई चौराहे के पास पहुंचने पर वह गाड़ी से उतरकर घर जाने ही वाला था कि तभी वहां स्वतंत्र सिंह व छोटू पासी निवासी म्योराबाद दो अन्य लोगों के साथ आ धमके और उस पर व धीरज पर हमला बोल दिया। कुछ देर बाद असलहा निकालकर उसे गोली मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाएं हाथ में गोली लगते ही वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा। उधर छर्रे लगने से धीरज की हथेली भी जख्मी हो गई। इसके बाद हमलावर फायरिंग करते हुए भाग निकले। सूचना पर घरवाले व पुलिस पहुंची और इसके बाद दोनों को अस्पताल ले जाया गया। रिशू की हालत में अब सुधार है।
उसकी नानी पप्पी यादव की ओर से दो नामजद समेत कुल चार पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। आरोप यह भी है कि घटना के बाद रात में ही धीरज के म्योराबाद स्थित घर पर जाकर भी आरोपियों ने अंधाधुंध फायरिंग कर दहशत फैला दी। कर्नलगंज इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि धीरज व आरोपियों में पूर्व से विवाद था और दिन में भी किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। आरोपियाें की तलाश की जा रही है।


तीन साल पहले हुई थी घटना
धीरज ने बताया कि स्वतंत्र व छोटू दोनों ही आपराधिक किस्म के हैं। छोटू पासी पर पूर्व में भी कई मुकदमे दर्ज हैं। तीन साल पहले 24 अगस्त 2021 को कर्नलगंज में हाशिमपुर के पास सुप्रीम कोर्ट के सेवानिवृत्त जज अशोक भूषण के पैतृक मकान पर बमबाजी की घटना में भी वह शामिल था। बाद में उसे गिरफ्तार कर जेल भी भेजा गया था। उधर वादिनी का आरोप है कि उसने पूर्व में भी आरोपियों की शिकायत की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed