फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   The operator was shot after asking for a swing ticket

झूले का टिकट मांगने पर संचालक को मार दी गोली

Wed, 22 Dec 2021 08:15 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 22 Dec 2021 08:15 PM IST
विज्ञापन
The operator was shot after asking for a swing ticket
बदमाशों की गोली से घायल झूला संचालक पंकज पटेल। संवाद - फोटो : PRATAPGARH
झूले का टिकट मांशहर के केपी कॉलेज मैदान में लगी प्रदर्शनी में बुधवार की शाम झूले का टिकट मांगने पर बदमाशों ने संचालक को गोली मार दी। फायरिंग से प्रदर्शनी में भगदड़ मच गई। आननफानन घायल संचालक को मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां उसकी हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने प्रयागराज रेफर कर दिया। पुलिस घटना की छानबीन के बाद बदमाशों की तलाश में जुटी रही। केपी कॉलेज के मैदान में इन दिनों प्रदर्शनी चल रही है।
विज्ञापन

इसमें नगर कोतवाली इलाके के सरायबहेलिया के रहने वाले पंकज पटेल (25) ने झूला लगा रखा है। बुधवार की शाम झूला झूलने पहुंचे दो युवक बिना टिकट के अंदर प्रवेश करने लगे। यह देख पंकज ने दोनों युवकों को रोकते हुए टिकट मांगा। इस पर एक युवक ने तमंचा निकालकर पंकज के ऊपर फायर कर दिया। फायरिंग से प्रदर्शनी में भगदड़ मच गई। लोग अपनी जान बचाकर भागने लगे। हमलावर असलहा लहराते हुए मेला परिसर के पीछे के रास्ते से भाग निकले।
विज्ञापन

आननफानन घायल पंकज को लेकर साथी मेडिकल कॉलेज पहुंचे। घटना के बाद नगर कोतवाल भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने बदमाशों की तलाश शुरू की, लेकिन उनका कुछ पता नहीं चला। पुलिस आजाद नगर से सदर बाजार तक लगे सीसीटीवी कैमरे खंगालती रही। खबर लिखे जाने तक बदमाश चिह्नित नहीं हो सके थे। दूसरी ओर, घायल पंकज का उपचार करने के बाद डॉक्टरों ने उसे प्रयागराज रेफर कर दिया। सीओ सिटी अभय पांडेय ने बताया कि गोली मारने वाले बदमाशों की खोजबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed