{"_id":"67a66862ad5f5e3b6a084e25","slug":"the-number-of-fake-bookings-of-hotels-tents-and-cottages-has-crossed-200-allahabad-news-c-3-1-ald1052-557133-2025-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: 200 के पार पहुंच चुका है होटल, टेंट और कॉटेज की फर्जी बुकिंग का आंकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: 200 के पार पहुंच चुका है होटल, टेंट और कॉटेज की फर्जी बुकिंग का आंकड़ा
विज्ञापन
महाकुंभ में होटल, टेंट और कॉटेज की बुकिंग के बहाने साइबर ठग 200 से अधिक श्रद्धालुओं को ठग चुके हैं। यह ठगी पांच हजार से लेकर 50 हजार रुपये तक की है। यह सिर्फ वे मामले हैं, जो पुलिस तक पहुंच चुके हैं। न जाने कितने और भी केस हुए, जो सामने नहीं आए। इसलिए, बुकिंग करने से पहले खूब जांच-परख जरूर लें।
13 जनवरी से 26 फरवरी तक महाकुंभ मेले में देश-विदेश से 40 करोड़ से अधिक श्रद्धालु आ चुके हैं। भारी भीड़ के चलते साइबर ठग व्हाॅट्सएप, टेलीग्राम जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म और वेबसाइट के जरिये लोगों को ठगी का शिकार भी बना रहे हैं। यह ठगी सस्ते दामों में होटल, टेंट, धर्मशाला या रेस्टाेरेंट में कमरा बुक कराने का लालच देकर की गई है।
साइबर पुलिस के मुताबिक, 13 जनवरी से लेकर अभी तक 200 से अधिक शिकायतें मिल चुकी हैं। इनकी जांच की जा रही है। हालांकि, अभी तक ठग पकड़ में नहीं आ सके हैं। डीसीपी साइबर कुलदीप सिंह गुनावत कहते हैं कि बुकिंग कराते समय आधिकारिक प्लेटफॉर्म चुनें। सही वेबसाइट की परख के बाद ही ऑनलाइन भुगतान करें।