फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   The non-compete caste system

जाति व्यवस्था से गैर बराबरी

Mon, 19 Oct 2015 01:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Mon, 19 Oct 2015 01:50 AM IST
विज्ञापन
The non-compete caste system
इलाहाबाद (ब्यूरो)। आरक्षण बचाओ संघर्ष समिति की ओर से रविवार को आयोजित ‘आरक्षण बचाओ सम्मेलन’ में चौधरी महादेव प्रसाद महाविद्यालय हिन्दी विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर दीनानाथ ने कहा कि जब तक इस मुल्क में जाति व्यवस्था रहेगी तब तक समाज में गैर बराबरी बनी रहेगी। उन्होंने जाति व्यवस्था पर जमकर हमला बोला।
विज्ञापन


सम्मेलन में पूना पैक्ट का सम्मान किए जाने की वकालत की। कहा कि सरकारें अगर ऐसा नहीं करेंगी तो उन्हें कम्युनल अवार्ड देने होेंगे। सोहबतियाबाग स्थित संत रविदास मंदिर के सभाकक्ष में आयोजित सम्मेलन में संघर्ष समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष आरपी सिंह ने कहा कि आज आरक्षण पर चौतरफा हमले हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार और हिंदू राष्ट्र की लड़ाई लड़ रहे आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत और अन्ना हजारे जैसे सामाजिक कार्यकर्ता आरक्षण की समीक्षा किए जाने की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि आरक्षण समाप्त किया गया तो आंदोलन होगा। कहा कि इसे समय और जरूरत के अनुसार लागू किया जाना चाहिए, जिससे कि जरूरतमंदों को इसका लाभ मिल सके। कार्यक्रम में अधिवक्ता रामबृज गौतम, सुनील कुमार, महेंद्र प्रसाद, डॉ. प्रेमचंद्र, बीबी कौशल, रामप्रीत राम, सुखलाल भारती, बीआर दोहरे, आरएल विजेता, मारकंडेय दरबारी, उमाशंकर, चद्रंशेखर सिंह भाष्कर, आशाराम आदि ने अपनी बात रखी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed