फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   The Nawabganj police removed encroachments in Kaudihar.

Prayagraj News: कौड़िहार में नवाबगंज पुलिस ने अतिक्रमण हटवाया

Wed, 16 Sep 2026 02:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज Updated Wed, 16 Sep 2026 02:16 AM IST
विज्ञापन
The Nawabganj police removed encroachments in Kaudihar.
फोटो नवाबगंज 05 कौड़िहार में पुलिस ने अतिक्रमण हटवाया - फोटो : Samvad
कौड़िहार में फुटपाथ पर फैले अतिक्रमण पर स्थानीय पुलिस ने कड़ा रूख अपनाया है। मंगलवार की शाम नवाबगंज कोतवाली थाना प्रभारी पंकज अवस्थी दल-बल के साथ कौड़िहार-पचदेवरा तथा कौड़िहार-कुरेसर पहुंचे। वहां दुकानदारों को चेतावनी देते हुए अभिलंब अतिक्रमण को हटाने को कहा। पुलिस की इस कार्रवाई से बाजार में हड़कंप गया। इस बीच कई दुकानदार मौके से भाग निकले। हालांकि पुलिस ने सख्ती करते हुए मंदिर के सामने से अतिक्रमण हटवा दिया। बता दें कि कुछ स्थानीय लोगों ने उप जिलाधिकारी सोरांव से कौड़िहार-पचदेवरा रोड मंदिर के सामने अतिक्रमण किए जाने की शिकायत की थी। बाद में एसडीएम द्वारा थाना प्रभारी को अतिक्रमण हटवाने का निर्देश दिया गया था। कौड़िहार कुरेसर रोड पर अतिक्रमण से रोज लंबा जाम लगा रहता है। मौके पर प्रधान रवि केसरवानी एसएसआई उमेश सिंह, उमाकांत यादव, उप निरीक्षक संजय कुमार समेत अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed