फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   The naming of the way in Darbhanga Rvibhusn

दरभंगा में रविभूषण मार्ग का हुआ नामकरण

Sun, 27 Sep 2015 01:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Sun, 27 Sep 2015 01:45 AM IST
विज्ञापन
The naming of the way in Darbhanga Rvibhusn
इलाहाबाद। शहर के पूर्व मेयर स्वर्गीय रविभूषण वधावन की स्मृति में शनिवार को सीवाई चिंतामणि मार्ग का नाम बदलकर रविभूषण वधावन मार्ग कर दिया गया। इस मौके पर आयोजित नामकरण समारोह में फूलपुर से भाजपा सांसद केशव प्रसाद मौर्य, मेयर अभिलाषा गुप्ता नंदी और नगर आयुक्त देवेंद्र पांडेय समेत तमाम लोगों ने शिरकत की और स्वर्गीय वधावन को याद किया।
विज्ञापन


कार्यक्रम में सांसद केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि स्वर्गीय वधावन ने मेयर रहते हुए शहर के विकास के लिए जो कार्य किए उसे भूलाया नहीं जा सकता। उन्होंने स्वर्गीय वधावन के बच्चों से आग्रह किया कि वे इलाहाबाद से जुड़े रहें। इस मौके पर मेयर अभिलाषा गुप्ता नंदी ने स्वर्गीय वधावन की स्मृति में और भी कार्यक्रम कराये जाने पर जोर दिया।
विज्ञापन


कार्यक्रम में आये तमाम व्यापारी नेता, चिकित्सक, पार्षद एवं बुद्धजीवियों ने भी रवि भूषण वधावन की स्मृतियां साझा की। नामकरण समारोह में आये अतिथियों का स्वागत स्वर्गीय वधावन के भतीजे रोहित वधावन ने एवं संचालन अरुण पाठक ने किया। इस मौके पर सिफाली वधावन, प्रेरणा वधावन, राघव वधावन, डा. एएन वर्मा, गुलशन लूथरा, विजय गौतम, राकेश कुमार शुक्ला, जफर बख्त, नितिन शर्मा, राजू शुक्ला, आनंद घिल्डियाल, विजय मिश्र, कमलेश सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed