फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   The mystery of student's murder is complicated, the cause of death is not clear

Prayagraj News: छात्र की हत्या में उलझा पेच, मौत का कारण स्पष्ट नहीं

Tue, 24 Sep 2024 06:27 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज Updated Tue, 24 Sep 2024 06:27 AM IST
विज्ञापन
The mystery of student's murder is complicated, the cause of death is not clear
शीशगढ़ (बरेली)। हाईस्कूल के छात्र की हत्या के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में लिया है। उनसे पूछताछ में नई बातें सामने आईं हैं। मौत की वजह पोस्टमार्टम में भी साफ न होने पर शव का विसरा सुरक्षित कर दिया गया है।
विज्ञापन

रविवार शाम लड़कों के बीच हुए विवाद के बाद बेहोश हुए हाईस्कूल के छात्र की बरेली ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई थी। छात्र के मामा ने बस्ती के ही चार सगे भाइयों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने रात में दबिश देकर इनमें से दो को हिरासत में ले लिया। दोनों आरोपियों में से एक 14 व दूसरा 17 वर्षीय है। पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है। पोस्टमार्टम के दौरान शरीर पर दो मामूली खरोंच के अलावा कोई निशान या दूसरी वजह टीम खोज नहीं सकी है। सोमवार शाम शव लाकर सुपुर्दे खाक किया गया।
विज्ञापन

चप्पल खरीदने पर हुआ झगड़ा
हिरासत में लिए दोनों सगे भाइयों ने खुद को बेकसूर बताया। छात्र के परिवार की लड़की पर टिप्पणी की बात से भी उन्होंने इन्कार किया। कहा कि छात्र अपने दोस्तों के साथ आया और कई बार चप्पल पसंद करने के बाद वापस कर दीं। तब उनमें से एक भाई ने उसका हाथ पकड़कर मोड़ दिया। छात्र भागा तो वह उसके पीछे थोड़ी दूर तक भागा। बाद में छात्र गिर गया। तब वह दोनों भाग गए। कहा कि उनका एक भाई घटना के वक्त घर पर और दूसरा कई महीने से हिमाचल प्रदेश में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी है। हालांकि छात्र की मौत पीटने या घबराने की वजह से हुई होगी। विसरा की जांच कराई जाएगी। दोनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। - मुकेश चंद्र मिश्रा, एसपी उत्तरी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed