फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   The mutilated body of a Kaushambi student was found on the tracks near Manauri railway station.

Prayagraj : मनौरी रेलवे स्टेशन के पास पटरी पर मिला कौशाम्बी की छात्रा का क्षत-विक्षत शव

Mon, 03 Nov 2025 12:41 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 03 Nov 2025 12:41 PM IST
सार

पूरामुफ्ती थाना क्षेत्र के मनौरी रेलवे स्टेशन के पास एक किशोरी का क्षति-विक्षत शव रेल पटरी पर मिला। सोशल मीडिया के माध्यम से सूचना मिलने पर परिजन घटना स्थल पर पहुंचे।

विज्ञापन
The mutilated body of a Kaushambi student was found on the tracks near Manauri railway station.
Prayagraj - फोटो : Social media

विस्तार

पूरामुफ्ती थाना क्षेत्र के मनौरी रेलवे स्टेशन के पास एक किशोरी का क्षति-विक्षत शव रेल पटरी पर मिला। सोशल मीडिया के माध्यम से सूचना मिलने पर परिजन घटना स्थल पर पहुंचे। आधार कार्ड व कपड़ों से शव की पहचान कौशाम्बी के संदीपन घाट थाना क्षेत्र के महगांव निवासी खुशबू कुशवाहा (17) के रूप में हुई। पिता ने बताया कि शनिवार सुबह आठ बजे बेटी मनौरी में कंप्यूटर क्लास के निकली थी।

विज्ञापन


खुशबू तीन भाइयों व दो बहनों में सबसे छोटी थी। पिता महेश किसानी करते हैं। उन्होंने बताया कि बेटी 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद पिछले करीब एक साल से घर से करीब 10 किलोमीटर दूर मनौरी में कंप्यूटर क्लास लेने जाती थी। शनिवार सुबह करीब आठ बजे बेटी ऑटो से क्लास के लिए निकली थी। दो घंटे की क्लास के बाद वह करीब 11 बजे घर पहुंच जाती थी लेकिन शनिवार को काफी देर तक घर न पहुंचने पर वह लोग उसकी खोजबीन करने लगे। फोन लगाने पर उसका नंबर बंद आ रहा था।
विज्ञापन


भाई ने बताया कि वह खोजते हुए उसके कोचिंग सेंटर पहुंचे तो बंद मिला। थोड़ी दूर पर मौसी और बुआ का घर है। उन लोगों ने वहां भी पता किया लेकिन खुशबू नहीं मिली। भाई ने बताया कि शाम करीब छह बजे सोशल मीडिया के माध्यम से उन्हें बहन के आधार कार्ड व रेल पटरी पर क्षत-विक्षत शव की फोटो मिली। इसके बाद वह लोग घटना स्थल पर पहुंचे तो पता चला कि शव खुशबू का है। यह बताते हुए भाई व पास खड़े पिता की आंखें भर आईं। छात्रा की मौत के बारे में परिवार वाले कुछ नहीं बता सके। रविवार को पोस्टमार्टम के बाद परिजन अंतिम संस्कार के लिए शव अपने साथ लेकर गांव चले गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed