{"_id":"d702b6cd05c1ef556506e483319acb00","slug":"the-museum-is-built-in-the-name-of-free-gallery-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आजाद के नाम से संग्रहालय में बनाई जाए वीथिका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आजाद के नाम से संग्रहालय में बनाई जाए वीथिका
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Fri, 24 Jul 2015 01:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इलाहाबाद। अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद की 109वीं जयंती बृहस्पतिवार को बड़े ही सादगी के साथ मनाई गई। चंद्रशेखर आजाद पार्क में आजाद प्रतिमा के सामने आयोजित कार्यक्रम में शहर के विभिन्न जनसंगठनों की ओर से उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया और पुलिस बल की ओर से 21 गनशाट फायर कर, सम्मान गारद द्वारा सलामी दी गई और बैंड द्वारा राष्ट्र भक्ति गीत की ध्वनि बजाकर उत्तर प्रदेश शासन की ओर से खिराजे अकीदत पेश किया गया। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। जनसंगठनों ने उनके योगदानों को याद किया गया।
अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद एवं शहीद-ए-आजम भगत सिंह स्मारक समिति की ओर से आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे पश्चिम बंगाल के राज्यपाल केशरी नाथ त्रिपाठी ने कहा कि आजाद की स्मृतियों को स्थायी बनाने के लिए इलाहाबाद संग्रहालय में एक वीथिका बनाई जाए। आने वाले दिनों में संगम पर प्रस्तावित नया पुल का नाम अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद रखा जाए। मुख्य अतिथि ने आजाद से जुड़े संस्मरणों को भी याद किया। इसके पूर्व उन्होंने आजाद प्रतिमा के पीछे पौध रोपण किया और स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. ओमप्रकाश जायसवाल लल्लू मरकरी के चित्रों पर भी माल्यार्पण किया।
इसके बाद बेसिक एवं माध्यमिक स्कूल के छात्र-छात्राओं की ओर से देशगान, गायन, नृत्य एवं लघुनाटिका का मंचन किया गया। हिंदु महिला इंटर कॉलेज की छात्रा रक्षा कुशवाहा ने क्रांतिकारी गीतों की श्रृंखला प्रस्तुत की। मुख्यअतिथि ने रक्षा को पुरस्कृत भी किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. रंजना त्रिपाठी एवं राजबहादुर गुप्ता ने और आभार ज्ञापन प्रो. श्री बल्लभ मिश्र ने किया।
विज्ञापन
कार्यक्रम में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी ओम प्रकाश जायसवाल लल्लू मरकरी (मरणोपरांत), मेवालाल गुप्त आर्य, बिगुलर भागवत प्रसाद, राजबहादुर गुप्ता, डॉ. एलएस ओझा, शशि वार्ष्णेय, डा. सुशील रस्तोगी(मरणोपरांत), डॉ. कमलजीत सिंह को राज्यपाल द्वारा अंगवस्त्र और स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया।