फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   The municipal corporation team that went to survey the road mapping was attacked.

Prayagraj News: रोड मैपिंग का सर्वे करने गई नगर निगम की टीम पर हमला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 24 Sep 2025 01:54 AM IST
विज्ञापन
The municipal corporation team that went to survey the road mapping was attacked.
हिंदी विश्वविद्यालय में आयोजित संगोष्ठी में मौजूद शिक्षक एवं छात्र छात्राएं
सरायइनायत थाना क्षेत्र अंदावा वार्ड नंबर 19 बहादुरपुर गांव में रोड मैपिंग करने गई नगर निगम की टीम पर अराजक तत्वों ने हमला कर कर्मियों के मोबाइल छीन कर बंधक बना लिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और कर्मचारियों को अराजक तत्वों के चंगुल से छुड़ाया। हमले में नगर निगम के चार कर्मचारी जख्मी हो गए हैं। पुलिस ने सात नामजद और 20 अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

नगर निगम के मेठ विजय पाल लखनऊ से आई टीम एवं नगर निगम के कर्मचारियों के साथ मंगलवार की सुबह गांव में रोड मैपिंग का सर्वे करने गए थे। नगर निगम के कर्मचारी लोगों के दरवाजे पर दस्तक देकर मकान नंबर और नाम पूछ रहे थे तभी दर्जनों की संख्या में अराजक तत्वों ने नगर निगम की टीम को संदिग्ध समझ कर हमला कर दिया। उन्हें लाठी-डंडों से पीटकर जख्मी कर दिया। उनके मोबाइल छीनकर उन्हें बंधक बना लिया।
विज्ञापन

विजय ने अपने अधिकारियों से बात कराना चाहा पर हमलावर तैयार नहीं हुए। हमले में नगर निगम कर्मचारी आशीष कुमार, सचिन मिश्र, मोहम्मद इमाम एवं शशांक जख्मी हो गए। सूचना पर पुलिस पहुंची और नगर निगम कर्मियों को अराजक तत्वों के चंगुल से मुक्त कराया और उनके मोबाइल वापस दिलाए। विजय पाल ने टीम पर हमले की जानकारी अपने अधिकारियों को देने के बाद हमलावरों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने मनोज भारतीया, बबऊ भारतीया, अजय भारतीया, सुभास भारतीया, प्रदीप भारतीया, महेश, उदय निवासी बहादुरपुर एवं 20 अज्ञात लोगों के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने, मारपीट का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed