{"_id":"5a075bd54f1c1bc8678babad","slug":"the-movie-will-not-come-in-padmavati-in-up-blockage","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी में फिल्म पद्मावती को लेकर नहीं आएगी रुकावट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी में फिल्म पद्मावती को लेकर नहीं आएगी रुकावट
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Sun, 12 Nov 2017 02:07 AM IST
विज्ञापन
सिद्धार्थनाथ सिंह
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड फिल्म निर्देशक संजय लीला भंसाली की फिल्म पद्मावती को लेकर चल रहे विवाद के बीच सूबे के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह ने शनिवार को कहा कि इस फिल्म को लेकर वह किसी भी तरह की रुकावट पैदा नहीं होने देंगे। अपने आवास पर संवाददाताओं से हुई बातचीत में बताया कि सुप्रीम कोर्ट द्वारा फिल्म की रीलिज पर रोक लगाने से इंकार के बाद प्रदेश सरकार भी सिनेमाघरों की सुरक्षा को लेकर कड़े कदम उठाएगी।
सिद्धार्थनाथ ने कहा कि कुछ लोग भावनाओं की वजह से फिल्म का विरोध कर रहे हैं, लेकिन सरकार भावनाओं से नहीं संविधान के हिसाब से काम करती है। सड़कों के किनारे भगवा रंग में साइन बोर्ड किए जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि आखिर भगवा रंग को लेकर कुछ लोगों को दिक्कत क्यों हैं? सूरज भी भगवा रंग का होता है और सर्दी में राहत देने वाली आग भी इसी रंग की होती है। विरोध करने व सवाल उठाने वाले क्या सूरज व आग का विरोध कर सकेंगे। विपक्ष के पास कोई मुद्दा ही नहीं बचा है। सैफई में समाजवादी पार्टी भगवान कृष्ण की बड़ी मूर्ति स्थापित कर रही है। इससे साफ है कि वह तुष्टीकरण की राजनीति छोड़कर भगवान राम एवं कृष्ण की शरण में आ गई है।
इसके पूर्व सिद्धार्थनाथ सिंह ने शहर पश्चिमी के तमाम वार्डों में पार्टी द्वारा घोषित प्रत्याशियों के चुनाव कार्यालयों का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि जो विकास करेगा वह उतना ही बड़ा नेता बनेगा। उन्होंने प्रदेश की पूर्व सपा सरकार पर भी सवालिया निशान लगाए। इस दौरान विजय पुर्सवानी, दिनेश तिवारी, रोहित मालवीय, अमरजीत सिंह, पवन श्रीवास्तव, कमलेश कुमार, शिब्बू केसरवानी, धनंजय सिंह, राकेश जैन, जगमोहन आर्य, चंद्रमा सिंह यादव, रोहित गुप्ता आदि मौजूद रहे।