{"_id":"69c1a9c6884a07c83905f02c","slug":"the-miscreants-fled-with-the-bag-of-a-foreigner-after-feeding-him-drugs-allahabad-news-c-407-1-ggp1006-12689-2026-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: नशीला पदार्थ खिलाकर परदेसी का बैग लेकर भागे बदमाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: नशीला पदार्थ खिलाकर परदेसी का बैग लेकर भागे बदमाश
Tue, 24 Mar 2026 02:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
Updated Tue, 24 Mar 2026 02:29 AM IST
विज्ञापन
बीते दिनों थाना क्षेत्र के हथिगंहा के पास से परदेसी को नशीला पदार्थ खिलाकर बदमाश पैसा भरा बैग लेकर भाग निकले। पीड़ित ने इसकी तहरीर सोमवार को नवाबगंज पुलिस को दी है।
सुरेंद्र कुमार निवासी कसारी भीटा थाना नवाबगंज ने पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया है कि वह दिल्ली में काम करता है। 23 फरवरी को वह दिल्ली से प्रयागराज जंक्शन उतरने के बाद टेंपो से घर आ रहा था। थोड़ी दूर आने के बाद टेंपो से एक व्यक्ति उतर गया। टेंपो चालक हथिगंहा-टिकरी पास पहुंचा तो चाय पीने लगा। इस दौरान वह भी चाय पीने लगा। इसमें बदमाशों ने नशीला पदार्थ डाल दिया। जब वह बेहोश हो गया तो बदमाश बैग लेकर फरार हो गए। बताया कि बैग में एक लाख 30 हजार रुपये और आवश्यक कागजात थे। पुलिस ने बताया कि घटना करीब एक माह के आसपास की बताई गई है। जांच की जा रही है।