फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   The Minister of State visited the Anubhav Gallery of the Allahabad Museum

Prayagraj News: राज्य मंत्री ने इलाहाबाद संग्रहालय की अनुभव वीथिका को देखा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 12 May 2026 02:44 AM IST
विज्ञापन
The Minister of State visited the Anubhav Gallery of the Allahabad Museum
माननीय राज्य मंत्री ( स्वतंत्र प्रभार ) ने इलाहाबाद संग्रहालय में दिव्यांग जन हेतु नवनिर्मित अन - फोटो : Samvad
इलाहाबाद संग्रहालय में सोमवार को यूपी सरकार के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) नरेंद्र कश्यप ने दिव्यांगों के लिए बनाई गई अनुभव वीथिका का अवलोकन किया। साथ ही स्कूली छात्रों से बात की।
विज्ञापन

मंडलायुक्त व निदेशक सौम्या अग्रवाल ने राज्य मंत्री को अनुभव वीथिका की स्थापना, उसके उद्देश्य व उससे जुड़ी योजनाओं की जानकारी दी। संग्रहालय के सभागार में राज्य मंत्री ने अनुभव वीथिका को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिव्यांगजनों के जीवन को सशक्त बनाने के लिए बजट को 665 करोड़ से बढ़ाकर 2141 करोड़ रुपये कर दिया है।
विज्ञापन

अभी तक 12 लाख से अधिक दिव्यांगजन को एक हजार रुपये प्रतिमाह भरण-पोषण की राशि दी जा रही है। आने वाले समय में 15 सौ रुपये प्रतिमाह की राशि प्राप्त होगी। दिव्यांगजनों को शादी में आर्थिक सहायता दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। संचालन डॉ. संजू मिश्रा ने किया। आयोजन में दिव्यांग जन सशक्तीकरण विभाग के अभय कुमार श्रीवास्तव, प्रयागराज मंडल के उपनिदेशक अशोक कुमार गौतम, जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी चंद्रभान द्विवेदी, संग्रहालय के सहायक प्रशासनिक अधिकारी सुनील कुमार पांडेय का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed