फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   The meeting of prisoners went on till late in the district jail, when DIG reached for inspection, cash was found at the gate

Prayagraj News: जिला जेल में लेट तक चली बंदियों की मुलाकात, निरीक्षण को पहुंचे डीआईजी तो गेट पर मिली नकदी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 19 Aug 2025 01:26 AM IST
विज्ञापन
The meeting of prisoners went on till late in the district jail, when DIG reached for inspection, cash was found at the gate
डीआईजी जेल ने सोमवार को जिला जेल का निरीक्षण किया। इस दाैरान जिला जेल गेट पर नकदी बरामद होने पर उन्होंने स्थानीय जेल प्रशासन से पूछताछ की। साथ ही नाराजगी जताई और जांच के आदेश दिए। दूसरी ओर वरिष्ठ जेल अधीक्षक ने जहां नकदी मिलने की बात खारिज कर दी। वहीं सिपाहियों का कहना है कि मुलाकात के लिए आने वाले बंदियों के परिजनों ने कूपन के लिए रुपये जमा किए थे। वहीं सोशल मीडिया पर डीआईजी के निरीक्षण में लाखों की नकदी मिलने की बात तेजी से वायरल हो रही है।
विज्ञापन

तीन दिनों की छुट्टी के बाद सोमवार को जिला जेल में मुलाकातियों की भीड़ उमड़ पड़ी। ऐसे में छह बजे के बाद तक बंदियों से मुलाकात का क्रम चलता रहा जबकि नियमानुसार पांच बजे तक का समय निर्धारित है। इसकी जानकारी मिलने पर जेल डीआईजी देर शाम अचानक निरीक्षण के लिए पहुंचे। सूत्रों के अनुसार, गेट पर ही सिपाहियों के पास काफी नकदी मिलने पर उन्होंने हैरानी जताई। पूछताछ में संतोषजनक उत्तर नहीं मिलने पर उन्होंने जांच के निर्देश दिए।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि सामान्य तौर पर प्रतिदिन चार शिफ्टों में मुलाकात कराई जाती है लेकिन सोमवार को मुलाकातियों की भीड़ अधिक होने के कारण शिफ्ट चार से बढ़कर सात कर दी गई थी। इस कारण मुलाकात देर शाम तक चलती रही। इस दाैरान डीआईजी जेल राजेश कुमार श्रीवास्तव पहुंचे। निरीक्षण के दाैरान वहां मौजूद सिपाहियों के पास नकदी देखकर उन्होंने पूछताछ की। इस पर सिपाहियों ने सफाई दी। इसके बाद उन्होंने जेल प्रशासन से भी जवाब तलब किया। साथ ही जांच के आदेश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी ओर सोशल मीडिया पर सोमवार देर शाम से डीआईजी जेल के निरीक्षण और लाखों की नकदी मिलने की खबर वायरल होने लगी। मामले में वरिष्ठ जेल अधीक्षक जिला जेल अमिता दुबे ने बताया कि डीआईजी जेल द्वारा गेट पर तथा जेल के अंदर निरीक्षण किया गया। कई दिनों बात मुलाकात होने के कारण आम दिनों की अपेक्षा भीड़ अधिक थी। नकदी मिलने की बात गलत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed