फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   The man who claimed to be Ambani's son-in-law was caught near the Circuit House.

सर्किट हाउस के पास खुद को अंबानी का दामाद बताने वाला पकड़ा गया

Sun, 12 Sep 2021 07:40 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 12 Sep 2021 07:40 AM IST
सार

राष्ट्रपति की सुरक्षा के मद्देनजर हाईकोर्ट पोलो ग्राउंड, सर्किट हाउस की ओर जाने वाले सभी रास्ते एक दिन पहले ही बैरिकेडिंग कर ब्लॉक कर दिए गए थे। तड़के ही इन सभी बैरिकेडिंग प्वाइंटों पर पुलिस बल भी तैनात कर दिया गया।

विज्ञापन
The man who claimed to be Ambani's son-in-law was caught near the Circuit House.
arrest - फोटो : istock

विस्तार

राष्ट्रपति के शहर आगमन के दौरान शनिवार को बाबा चौराहे के पास से एक संदिग्ध युवक पकड़ा गया। थाने ले जाने पर पूछताछ में पता चला कि वह मिर्जापुर निवासी युवक है जिसने कुछ दिन पहले खुद को अंबानी का दामाद बताकर जेड प्लस सिक्योरिटी की मांग की थी। उसने बताया कि उसकी सुनवाई कहीं नहीं हुई, ऐसे में वह राष्ट्रपति से मिलने के लिए शहर आया था। फिलहाल उसका शांतिभंग में चालान कर दिया गया है।
विज्ञापन


राष्ट्रपति की सुरक्षा के मद्देनजर हाईकोर्ट पोलो ग्राउंड, सर्किट हाउस की ओर जाने वाले सभी रास्ते एक दिन पहले ही बैरिकेडिंग कर ब्लॉक कर दिए गए थे। तड़के ही इन सभी बैरिकेडिंग प्वाइंटों पर पुलिस बल भी तैनात कर दिया गया। पुलिस अफसर भी लगातार चक्रमण कर रहे थे। इसी दौरान उनकी नजर बाबा चौराहे के पास संदिग्ध हाल में घूम रहे युवक पर पड़ी। पीठ पर बैग लादे हुए इस युवक के बारे में पूछताछ की गई तो वहां मौजूद पुलिसकर्मी कुछ बता नहीं सके।
विज्ञापन


पूछने पर उसने बताया कि वह मिर्जापुर का रहने वाला है और राष्ट्रपति से मिलने आया है। पुलिसकर्मियों ने उसे रोका तो वह कहने लगा कि बिना राष्ट्रपति से मिले नहीं जाएगा। सूचना पर पहुंची सिविल लाइंस पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया और थाने ले गई। वहां पूछताछ में खुद को डॉ. रविश्याम द्विवेदी (42) पुत्र भुवनेश्वर नाथ द्विवेदी निवासी खैरा, थाना जिगना जिला मिर्जापुर बताया। उसने पुलिसकर्मियों के सामने एक बार फिर खुद के अंबानी का दामाद होने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही कहा कि  तमाम पुलिस अफसरों से गुहार लगाने के बावजूद उसकी सुनवाई नहीं हुई। इसी वजह से वह राष्ट्रपति से मिलने आया था। पूछताछ के बाद पुलिस ने दोपहर में उसका शांतिभंग में चालान कर कोर्ट में भेज दिया गया। सिविल लाइंस इंस्पेक्टर शिशुपाल शर्मा ने बताया कि युवक को बाबा चौराहे के पास से पकड़ा गया था। उसका शांतिभंग में चालान किया गया है। उसके कब्जे से कोई आपत्तिजनक चीज बरामद नहीं हुई है।


हफ्ते भर पहले चर्चा में आया था नाम
युवक का नाम हफ्ते भर पहले तब चर्चा में आया था जब उसने मिर्जापुर डीआईजी आरके भारद्वाज से मिलकर खुद को अंबानी का दामाद बताते हुए अपने लिए जेड प्लस सिक्योरिटी की मांग की थी। पांच सितंबर को उसने डीआईजी कार्यालय पहुंचकर उसने खुद पर जानलेवा हमला होने की भी बात बताई थी। साथ ही कहा था कि वह मिर्जापुर में ग्रीन एनर्जी, एफएम व एयरपोर्ट में निवेश करना चाहता है। पुलिस का कहना था कि युवक की मानसिक हालत ठीक नहीं है। उसे समझाकर वापस भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed