{"_id":"69b31b4f6bc6cfc08209b704","slug":"the-lawyers-strike-continued-for-the-second-day-in-bara-allahabad-news-c-407-1-br11001-12200-2026-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: बारा में दूसरे दिन भी जारी रही अधिवक्ताओं की हड़ताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: बारा में दूसरे दिन भी जारी रही अधिवक्ताओं की हड़ताल
Fri, 13 Mar 2026 01:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
Updated Fri, 13 Mar 2026 01:30 AM IST
विज्ञापन
बार एसोसिएशन बारा के अधिवक्ताओं की हड़ताल बृहस्पतिवार को दूसरे दिन भी जारी रही। अधिवक्ताओं ने कार्य बहिष्कार कर तहसील प्रशासन के खिलाफ विरोध व्यक्त करते हुए नारेबाजी की। अधिवक्ता संघ बारा के अधिवक्ता विभिन्न न्यायालयों में लंबित वादों के समय से निस्तारण न होने और विवादित वादों में पत्रावलियां सुरक्षित होने के बाद निर्णय न करना, न्यायालयों में व्याप्त अनियमितता आदि मांगों को लेकर बुधवार से सभी न्यायालयों का बहिष्कार कर हड़ताल पर चले गए हैं।
अधिवक्ता संघ बारा के अध्यक्ष बीरेंद्र यादव ने कहा कि जब तक सभी समस्याओं का निस्तारण नहीं किया जाता तब तक हड़ताल जारी रहेगी। इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष शरद चन्द्र मिश्रा, मंत्री अनिल कुमार द्विवेदी, कोषाध्यक्ष कौशल किशोर त्रिपाठी, रूपेश त्रिपाठी, बृजेश द्विवेदी, राजन पांडेय, राकेश त्रिपाठी, प्रदीप मिश्र,अजय कुमार त्रिपाठी, निर्भय शंकर दुबे आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।