फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   The lawyer demanded the removal of his name from the case of Shuats

शुआट्स के मुकदमे से वकील ने की अपना नाम निकालने की मांग

Sat, 13 Feb 2021 08:16 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 13 Feb 2021 08:16 PM IST
विज्ञापन
The lawyer demanded the removal of his name from the case of Shuats
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala
हाईकोर्ट के अधिवक्ता अमित नेगी ने शुआट्स मामले में सीबीआई द्वारा चार फरवरी को लखनऊ में दर्ज की गई प्राथमिकी में से अपना नाम निकालने की मांग की है। शुआट्स के अधिकारियों द्वारा मृतकों के नाम पर याचिकाएं दाखिल कर फर्जीवाड़ा करने के मामले की जांच सीबीआई कर रही है।
विज्ञापन


चार फरवरी को सीबीआई ने इस सिलसिले में नया केस रजिस्टर किया है। इसमें अन्य लोगों के साथ ही नेगी का नाम भी है। नेगी ने इसे लेकर सीबीआई को पत्र भी लिखा है। उन्होंने लिखा है कि इस संबंध में कैट थाने में वर्ष 2017 में मुकदमा दर्ज हुआ था, जिसे उन्होंने हाईकोर्ट में चुनौती दी थी। पांच सितंबर 2017 को हाईकोर्ट ने प्राथमिकी में से सिर्फ अमित नेगी के खिलाफ दर्ज मामला रद्द कर दिया। 
विज्ञापन


मामले की जांच कैंट पुलिस से लेकर सीबीआई को सौंप दी गई थी। सीबीआई ने जांच के बाद चार फरवरी 2021 को नया केस दर्ज किया। नए केस में अमित नेगी का नाम फिर से शामिल कर लिया गया है। उनका कहना है कि संभवत: सीबीआई ने गलती से प्राथमिकी में उनका नाम भी डाल दिया है। जबकि उनके खिलाफ मामला हाईकोर्ट द्वारा समाप्त किया जा चुका है। इसलिए उन्होंने सीबीआई की प्राथमिकी से अपना नाम निकालने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed