फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   The killer was dodging the police by becoming a monk for 33 years, arrested

 33 साल से साधु बनकर पुलिस को चकमा दे रहा था हत्यारोपी, गिरफ्तार

Wed, 11 Aug 2021 10:57 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 11 Aug 2021 10:57 PM IST
सार

कौशाम्बी कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में वर्ष 1988 में एक व्यक्ति पर कातिलाना हमला किया गया था। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी। इस मामले में सोधिया गांव के बजरंग सिंह का नाम प्रकाश में आया था।

विज्ञापन
The killer was dodging the police by becoming a monk for 33 years, arrested
kaushambi news : हत्या के आरोप में गिरफ्तार बजरंग सिंह। - फोटो : कौशाम्बी

विस्तार

हत्या, अवैध शस्त्र रखने सहित कई संगीन वारदातों को अंजाम देने के बाद सोधिंया गांव का बजरंग सिंह साधु बन गया था। 33 साल से पुलिस को उसकी तलाश थी। मंगलवार को मालूम चला कि बजरंग साधु बन गया और इन दिनों शीतला धाम में रहता है। सूचना पर पुलिस ने दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। बुधवार को उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन


कौशाम्बी कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में वर्ष 1988 में एक व्यक्ति पर कातिलाना हमला किया गया था। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी। इस मामले में सोधिया गांव के बजरंग सिंह का नाम प्रकाश में आया था। पुलिस ने उसके पास से अवैध असलहा भी बरामद किया। इससे पहले भी बजरंग के खिलाफ वर्ष 1987 में एक हत्या सहित डकैती का एक  केस दर्ज हुआ था। जमानत पर छूटने के बाद बजरंग लापता हो गया था। कोर्ट की ओर से उसके खिलाफ वारंट जारी हुआ था। पुलिस की तमाम कोशिश के बाद भी बजरंग पकड़ा नहीं जा रहा था।
विज्ञापन


पुलिस विभाग के सूत्रों के अनुसार उसे मृत मान लिया गया था। इस बीच मंगलवार को कौशम्बी कोतवाली के उपनिरीक्षक केके यादव को मुखबिर से पता चला कि बजरंग साधु बन गया। वह इन दिनों शीतला धाम में रहता है। इस पर उन्होंने हमराही सिपाही गोविंद शर्मा के साथ छापा मारकर उसे पकड़ लिया। उसने अपना नाम पता कुबूल कर लिया है। बताया कि पुलिस से बचने के लिए वह वेश बदल कर शीतला धाम में रह रहा था। बुधवार को बजरंग के खिलाफ लिखापढ़ी करके चालान कर दिया गया। जहां से कोर्ट ने उसे जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed