फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   The Kanhaiya imprudence to Bhagat Singh

कन्हैया की तुलना भगत सिंह से करना नासमझी 

Wed, 06 Apr 2016 02:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Wed, 06 Apr 2016 02:02 AM IST
विज्ञापन
The Kanhaiya imprudence to Bhagat Singh
नवतेज स‌िंह संधू - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
शहीद-ए-आजम भगत सिंह की तुलना जेएनयू छात्रसंघ अध्यक्ष कन्हैया से करना नासमझी है। पूर्व केंद्रीय मंत्री शशि थरूर के बयान पर निराशा जताते हुए यह बात शहीद भगत सिंह के पौत्र (भगत सिंह के भाई सरदार कुलबीर सिंह के पौत्र) अभितेज सिंह सिंधु ने ‘अमर उजाला’ से खास बातचीत में कही। उन्होंने कहा कि जेएनयू में हुई घटना पर उन्हें भी खेद है। घटना के बाद दो तीन लोग ही हाईलाइट हुए लेकिन बाकी लोग कहां गए जो घटना के वक्त मौजूद थे। 
विज्ञापन


उन्होेंने कहा कि ‘भारत माता की जय’ और ‘जय हिंद’ के नारों को लेकर राजनीति करना गलत है। यह तो देशभक्ति की भावना है, जिसे आप किसी पर थोप नहीं सकते हैं। नारे लगाना और न लगाना देशभक्ति का पैमाना नहीं हो सकता। आज के युवाओं को भगत सिंह के विचारों को आत्मसात करना चाहिए। हर वर्ष भगत सिंह की शहादत दिवस पर उनकी प्रतिमा, तस्वीरों पर फूल मालाएं चढ़ा दी जाती हैं, जबकि जरूरत तो इस बात की है कि लोग उनके विचारों का अपनाएं, देश के लिए उनके देखे सपनों को पूरा करने की दिशा में काम करें। यहीं उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

विज्ञापन


भगत सिंह का संघर्ष व्यवस्था के खिलाफ था। उनका सपना था कि देश में समानता हो, किसी तरह का भेदभाव न हो, मगर आजादी के इतने वर्षों बाद आज भी उनका सपना साकार नहीं हो सका है। सरकारों को इस दिशा में काम करना होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं सरकार द्वारा अभी तक भगत सिंह को शहीद का दर्जा न दिए जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि जिसे पूरा देश शहीद-ए-आजम मानता हो, उसे किसी सरकारी उपाधि की जरूरत नहीं है। भगत सिंह तो लोगों के दिलों में बसते हैं। बता दें कि मानव अधिकार कार्यकर्ता अभितेज सिंह संधू सरदार कुलबीर सिंह मेमोरियल फाउंडेशन के जरिए शिक्षा का अधिकार, स्वास्थ्य और लोगों को नशे से दूर करने की दिशा में काम करते हैं। वह शहर में एक कार्यक्रम में शरीक होने आए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed