{"_id":"5e4703e48ebc3ee5b6562ecf","slug":"the-journey-of-kashi-mahakal-express-from-vande-india","type":"story","status":"publish","title_hn":"वंदे भारत से महंगा होगा काशी महाकाल एक्सप्रेस का सफर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वंदे भारत से महंगा होगा काशी महाकाल एक्सप्रेस का सफर
Sat, 15 Feb 2020 02:02 AM IST
विनोद सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sat, 15 Feb 2020 02:02 AM IST
विज्ञापन
vande bharat express
देश में निर्मित पहली सेमी हाई स्पीड ट्रेन वंदे भारत एक्सप्रेस के मुकाबले कारपोरेट ट्रेन काशी महाकाल एक्सप्रेस का सफर यात्रियों को ज्यादा महंगा पड़ेगा। इस ट्रेन से इलाहाबाद जंक्शन से वाराणसी का किराया 677 एवं कानपुर का 847 रुपये है।
जबकि वंदे भारत से इलाहाबाद से कानपुर का किराया 660 एवं वाराणसी का किराया 555 रुपये ही है। खास बात यह कि वंदे भारत जहां इलाहाबाद जंक्शन से कानपुर की दूरी 1.53 घंटे में तय करती है, वहीं काशी महाकाल एक्सप्रेस उक्त दूरी को पूरा करने में 3.15 घंटे का समय लेगी।
इलाहाबाद जंक्शन से इंदौर और उज्जैन के लिए चल रही एकमात्र ट्रेन क्षिप्रा एक्सप्रेस के मुकाबले भी काशी महाकाल एक्सप्रेस के एसी थ्री का किराया कहीं ज्यादा है।
विज्ञापन
क्षिप्रा एक्सप्रेस से उज्जैन के लिए थर्ड एसी का किराया 1110 रुपये इलाहाबाद छिवकी से है, जबकि इंदौर का किराया 1295 रुपये है। वहीं काशी महाकाल एक्सप्रेस से उक्त स्टेशन के लिए किराया क्रमश: 1591 एवं 1765 रुपये है। आईआरसीटीसी के मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक अश्विनी श्रीवास्तव के अनुसार 16 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी काशी महाकाल एक्सप्रेस को रिमोट के जरिए रवाना करेंगे। उन्होंने बताया कि देश की तीसरी कारपोरेट ट्रेन काशी-महाकाल एक्सप्रेस का ट्रायल रन शुक्रवार की शाम को हुआ।
उद्घाटन के दिन लखनऊ की बजाय इलाहाबाद के रास्ते चलेगी ट्रेन
0 आईआरसीटीसी द्वारा संचालित इस ट्रेन के उद्घाटन रूट में रेलवे ने बदलाव कर दिया है। अब रविवार 16 फरवरी को यह ट्रेन वाराणसी से सुल्तानपुर, लखनऊ की बजाय जंघई, इलाहाबाद के रास्ते चलेगी। आईआरसीटीसी के मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक अश्विनी श्रीवास्तव ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि उद्घाटन के दिन काशी महाकाल का संचालन विशेष ट्रेन के रूप में होगा।
काशी महाकाल से इलाहाबाद जंक्शन से विभिन्न स्टेशनों का किराया
स्टेशन का नाम जाने का किराया वापस आने का किराया
इंदौर 1765 1895
उज्जैन 1591 1816
संत हिरदाराम नगर(भोपाल) 1382 1447
बीना 1235 1235
झांसी 1046 1046
कानपुर 847 677
वाराणसी 677 737
नोट...किराया रुपये में है। कैटरिंग की वजह से किराये में दोनों ओर से अंतर है।