फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   The impact of the weather...crowds of patients in hospitals

Prayagraj News: मौसम की मार...अस्पतालों में लगी मरीजों की भीड़

Mon, 25 May 2026 01:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज Updated Mon, 25 May 2026 01:38 AM IST
विज्ञापन
The impact of the weather...crowds of patients in hospitals
फोटो नवाबगंज 01 सुबह धूप होते सड़कों पर छा जाता है सन्नाटा
तल्ख धूप और लू का आम जनजीवन पर असर पड़ रहा है। इससे संक्रमण व बीमारियां पांव पसारे खड़ी है। प्रचंड गर्मी का सबसे ज्यादा असर त्वचा रोगियों पर पड़ रहा है। कौड़िहार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और स्थानीय निजी अस्पतालों में मरीजों की भीड़ लग रही। इनमें अधिकांश लोग त्वचा रोग, नजला-जुकाम और वायरल बुखार से ग्रसित पाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

मौसम के बदले मिजाज के साथ सुबह से थपेड़े मारतीं गर्म हवाएं लोगों को बीमार कर रही हैं। डॉक्टरों के मुताबिक, इस मौसम में थोड़ी सी असावधानी सेहत को नुकसान पहुंचा सकती है। खासतौर से त्वचा रोगियों के लिए यह तल्ख धूप बेहद खतरनाक साबित हो रही है।
विज्ञापन

डॉक्टरों का कहना है कि लू से बचने के लिए केवल दवाएं काफी नहीं हैं, बल्कि सावधानी बरतना सबसे ज्यादा जरूरी है। शरीर में किसी भी प्रकार के लक्षण प्रतीत होते डॉक्टर को दिखाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन



- प्यास न लगने पर भी दस-दस मिनट में पानी पीते रहें ताकि शरीर में हाइड्रेशन बना रहे।
- बाजारी पेय पदार्थ से बचें, ओआरएस घोल, छाछ, मट्ठा, नींबू पानी का इस्तेमाल करें।
- धूप में निकलते समय हमेशा हल्के रंग के सूती कपड़ों का इस्तेमाल करें।
-जरूरी होने पर ही घर से बाहर निकले, सिर को गमछा और टोपी जरूर ढंकें

- गर्मी को देखते हुए अस्पताल में ओआरएस और जरूरी दवाएं पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। लू की चपेट में आने से बचने के लिए देसी नुस्खों और एहतियात को प्राथमिकता दें। शरीर में किसी भी प्रकार के लक्षण दिखाई दें, तो डॉक्टर को दिखाएं। - डॉ. अमरेश वर्मा, अधीक्षक, सीएचसी कौड़िहार।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed