फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   The High Court asked, Article 356

हाईकोर्ट ने पूछा, अनुच्छेद 356 का

Sat, 08 Feb 2020 12:45 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 08 Feb 2020 12:45 AM IST
विज्ञापन
The High Court asked, Article 356
The High Court asked, Article 356
प्रयागराज। शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) 2019 के पांच प्रश्नों के जवाब गलत होने को लेकर दाखिल याचिका पर हाईकोर्ट ने परीक्षा नियामक प्राधिकारी से तीन दिन में जवाब मांगा है। कोर्ट ने ‘अनुच्छेद 356 का पहली बार प्रयोग कब हुआ’ और ‘सरसों शब्द पुलिंग है या स्त्रीलिंग’ पर स्थिति स्पष्ट करने के लिए कहा है। कोेर्ट ने याचीगण द्वारा उठाई गई आपत्तियों पर प्राधिकारी से स्पष्ट जवाब हलफनामे के मार्फत दाखिल करने के लिए कहा है। टीईटी अभ्यर्थी अखिलेश की ओर से दाखिल याचिका पर न्यायमूर्ति एसपी केसरवानी सुनवाई कर रहे हैं।
विज्ञापन

याची के अधिवक्ता सीमांत सिंह का कहना था कि याची ने आठ जनवरी 2020 को आयोजित टीईटी की परीक्षा दी थी। लिखित परीक्षा के बाद 13 जनवरी को उत्तरकुंजी जारी की गई। याची ने ए सीरीज पुस्तिका के हिंदी खंड दो के प्रश्न संख्या 35 और खंड संख्या पांच के प्रश्न संख्या 124, 139 और 144 पर आपत्ति दाखिल की गई। मगर, उसकी आपत्तियों का निस्तारण किए बिना अंतिम उत्तरकुंजी जारी कर दी गई।
विज्ञापन

याचिका में कहा गया है कि एक प्रश्न कि अनुच्छेद 356 का प्रयोग देश में पहली बार कब किया गया के चार विकल्प दिए गए हैं, जिसमें जम्मू कश्मीर 1956, केरल 1957, बिहार 1958 और मध्यप्रदेश 1957 दिए गए थे। याची ने पहले विकल्प जम्मू कश्मीर 1956 को चुना, जबकि प्राधिकारी की उत्तरकुंजी में केरल 1957 को सही विकल्प माना गया है। इसी प्रकार से प्रश्न पूछा गया था कि इनमें से कौन सा शब्द पुलिंग है। विकल्प था कढ़ी, कील, संतान और सरसों। याची ने अपने जवाब में सरसों को सही माना है, जबकि उत्तर कुंजी में संतान को पुल्लिंग माना गया है। याचिका में मान्य पुस्तकों का हवाला देकर कहा गया है कि याची का उत्तर ही सही है। इसी प्रकार से अन्य प्रश्नों के सही जवाब को लेकर मान्य पुस्तकों का हवाला दिया गया है। याचिका पर 12 फरवरी का सुनवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed