फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   The heat emanated from the streets, the wind fanned the flames.

Prayagraj News: सड़कों से निकली आंच, हवा ने उगलीं लपटें

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 25 May 2026 02:19 AM IST
विज्ञापन
The heat emanated from the streets, the wind fanned the flames.
संगमनगरी भीषण गर्मी और लू की चपेट में है। रविवार को भी प्रयागराज प्रदेश के सबसे गर्म जिलों में दूसरे स्थान पर दर्ज किया गया। बांदा पहले पर बना हुआ है। शहर में सुबह नौ बजे से ही गर्म हवाएं चलने लगीं। दोपहर होते-होते सड़कों से आंच निकलने लगी। हवाएं लपट सरीखी तीखी हो गईं। इससे आवाजाही कम हो गई। बाजारों प्में सन्नाटा पसर गया। कोठापार्चा, कटरा, जैसे प्रमुख बाजारों में सामान्य दिनों की तुलना में लोग कम दिखे।
विज्ञापन

मौसम विभाग ने नौतपा के पहले दिन सोमवार को भीषण तपिश और लू का रेड अलर्ट जारी किया है। गर्म हवाएं परेशानी का कारण बन सकती हैं। प्रयागराज मंडल के कौशाम्बी और प्रतापगढ़ के साथ आसपास के जिलों में तापमान बढ़ते क्रम में होगा। प्रयागराज में पारा 48 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है।
विज्ञापन


आज लू का अलर्ट
मौसम वैज्ञानिक इविवि के डॉ.शैलेंद्र राय के अनुसार 25-26 मई तक प्रयागराज और आसपास के क्षेत्रों में लू चलेगी और भीषण गर्मी रहेगी। 27-28 मई को कुछ इलाकों में हल्के बादल या तेज हवाओं के कारण तापमान में मामूली गिरावट संभव है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पर्यावरणीय बदलाव बढ़ा रहे गर्मी का असर
सीएमपी डिग्री कॉलेज के भूगोल विभाग कि असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ.उत्तरा सिंह के अनुसार, बढ़ता कंक्रीटीकरण, हरित क्षेत्र में कमी और पर्यावरणीय बदलाव शहरों में अर्बन हीट आइलैंड जैसी स्थिति पैदा कर रहे हैं। इससे दिन के साथ रात का तापमान भी सामान्य से अधिक बना रहता है।

लू से बचाव के लिए बरतें सावधानी
-खाली पेट बाहर न जाएं, पेय पदार्थ का सेवन ज्यादा करें
-काला या गहरे रंग के कपड़े पहनने से बचें
-मोबाइल फोन, बाइक या कार धूप में खड़ी हो तो तुरंत इस्तेमाल से बचें।
-चक्कर, तेज सिरदर्द या कमजोरी महसूस होते ही छांव में जाकर आराम करें।
-बाहर से छांव या घर आएं तो तुरंत पानी पीने और स्नान करने से बचें।
-उल्टी-दस्त या अन्य किसी दिक्कत के लिए चिकित्सक से परामर्श लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed