{"_id":"641163ed5b71d00ac80db05d","slug":"the-groom-did-not-bring-wedding-procession-when-demand-for-bullet-bike-was-not-met-2023-03-15","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"'खोज लो दूसरा दूल्हा': दुल्हन करती रही इंतजार, नहीं आई बरात, शादी से ऐन पहले इस बात से खफा था युवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'खोज लो दूसरा दूल्हा': दुल्हन करती रही इंतजार, नहीं आई बरात, शादी से ऐन पहले इस बात से खफा था युवक
Wed, 15 Mar 2023 03:37 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी
अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी
Published by: शाहरुख खान
Updated Wed, 15 Mar 2023 03:37 PM IST
सार
कौशांबी से हैरान करने वाली खबर सामने आई है। यहां बरात लाने से कुछ घंटे पहले दूल्हे ने दुल्हन को फोन किया और कहा कि बुलेट बिना मिलेगी तो बरात नहीं लेकर आऊंगा। साथ ही यह भी कहा कि दूसरा दूल्हा खोज लो। यह सुनकर दुल्हन और उसके परिवार के लोग सन्न रह गए।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कौशांबी के सरायअकिल कोतवाली के चंदनापुर गांव में मंगलवार को बुलेट की मांग पूरी नहीं होने पर दूल्हे ने बारात लेकर आने से इनकार कर दिया। शादी के दिन बरात आने से चंद घंटे पहले हुई इस घटना से कन्या पक्ष के लोग सदमे में है। बरात की सारी तैयारियां धरी गईं। खुशियों वाले घर में मायूसी छा गई। हालांकि, अभी पीड़ित पक्ष ने मामले में कहीं कोई शिकायत नहीं की है।
गौरा गांव के मजरा चंदनापुर निवासी शिवलोचन मजदूर है। उसने अपनी बेटी वंदना की शादी के लिए वर्ष भर पहले धूमनगंज (प्रयागराज) के रम्मन का पुरवा निवासी सालिगराम उर्फ सल्लू के बेटे पंकज से तय की थी। रिश्ता पक्का होने के बाद पंकज और वंदना आपस में फोन पर बातचीत करते थे।
मंगलवार को बरात आनी थी। तिलक भी वंदना के घर पर ही होना तय किया गया था। सुबह से ही वंदना के पिता और तीन भाई घर आए रिश्तेदारों के साथ शादी की तैयारी करने में जुटे थे। शाम से घर में रिश्तेदारों का आना भी शुरू हो गया।
विज्ञापन
इसी बीच अचानक शाम के सात बजे वंदना के मोबाइल पर दूल्हे पंकज ने फोन किया और पूछा कि दहेज में मिलने वाली बुलेट आई है कि नहीं। इस पर वंदना ने बताया कि रिश्ता तय होने से पहले बिना दहेज के साधारण रूप से शादी करने की बात हुई थी। इसलिए बुलेट देने का कोई सवाल ही नहीं है।

इस पर दूल्हे पंकज ने फोन पर वंदना से दो टूक कहा कि बिना बुलेट वह बरात लेकर नहीं आएगा, किसी और को दूल्हा चुनकर शादी कर लो। दूल्हे की यह बात सुनकर वंदना और उसके परिवार वाले सन्न रह गए। घर में शादी की सारी तैयारी धरी रह गई। पीड़ित पिता ने बताया कि अभी कोई शिकायत नहीं की गई है।
दूल्हे और उसके परिवार वालों से बात की जा रही है। बात नहीं बनने पर कार्रवाई के लिए पुलिस को तहरीर दी जाएगी। वहीं, सरायअकिल इंस्पेक्टर विनीत सिंह ने ऐसी किसी जानकारी से इंकार किया है। उनका कहना है कि तहरीर मिलेगी तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
प्लाटिंग का काम करता है दूल्हा, दे रहा धमकी
दुल्हन के पिता ने बताया कि उसकी चार बेटियां हैं। एक बेटी की शादी वह दो वर्ष पहले कर चुका है। वंदना दूसरे नंबर की बेटी है। उसका होने वाला दामाद प्लाटिंग का काम करता है। रिश्ता तय होने से पहले उसने बिना दहेज की साधारण शादी करने के लिए सहमति जाहिर की थी।

इस पर वह अपनी दूसरे बेटी का रिश्ता तय कर शादी की तैयारी करने में जुट गया था, लेकिन ऐन वक्त पर उसने बरात लाने से इंकार कर दिया। कारण पूछने पर उसे चुप रहने की धमकी दी जा रही है।