{"_id":"58f282c94f1c1ba70acf5296","slug":"the-gold-coin-won-the-going-to-become-self-reliant","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीता सोने का सिक्का, जाने आत्मनिर्भर बनने के गुर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीता सोने का सिक्का, जाने आत्मनिर्भर बनने के गुर
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Sun, 16 Apr 2017 02:07 AM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
‘अमर उजाला’ और बिरला सन लाइफ इंश्योरेंस की ओर से शनिवार को होटल विलास में आयोजित वर्कशॉप में महिलाओं ने मस्ती-धमाल के बीच ‘धनलक्ष्मी’ बनने के तरीके जाने। महिलाओं के सशक्तिकरण के मकसद से स्वरोजगार पर केंद्रित इस खास वर्कशाप में ढेरों उपहार सहित फुल हाउस तंबोला गेम में सोने का सिक्का जीतने का मौका भी मिला।
समारोह में बिरला सन लाइफ इंश्योरेंस के सीनियर ट्रेनिंग मैनेजर जमील अंसारी ने कहा, मौजूदा समय में आत्मनिर्भर होेना बेहद जरूरी है। महिलाएं हाउसवाइफ होते हुए भी अपने सपनों को पूरा कर सकती हैं। घर के कामकाज के बीच से थोड़ा सा वक्त निकालकर वह इंश्योरेंस एडवाइजर बनकर अच्छी आय अर्जित कर सकती हैं।
इस दौरान इंश्योरेंस एडवाइजर अंजू ने महिलाओं के बीच अपने अनुभव साझा किए। कार्यक्रम में वीडियो के जरिए महिलाओं को इंश्योरेंस एडवाइजर बनने के फायदे बताते हुए प्रेरित, प्रोत्साहित किया गया। विविधतापूर्ण कार्यक्रमों में महिलाओं ने अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। एंकर दीक्षा ने बखूबी कार्यक्रमों को एक दूसरे से पिरोते हुए आगे बढ़ाया।
विज्ञापन
आरंभ में बिरला सन लाइफ इंश्योरेंस के ब्रांच हेड इरफान फैयाज, ब्रांच हेड राजेंद्र कुमार, सीनियर ट्रेनिंग मैनेजर जमील अंसारी, मैनेजिंग पार्टनर प्रतीक्षा पांडेय ने दीप जलाकर कार्यक्रम की औपचारिक शुरुआत की। ‘अमर उजाला’ के यूनिट हेड देवेंद्र यादव ने सभी का स्वागत किया। ‘अमर उजाला’ व बिरला सन लाइफ इंश्योरेंस का यह प्रयास इलाहाबाद के अतिरिक्त लखनऊ, गोरखपुर, मेरठ, आगरा, रोहतक तथा चंडीगढ़ में भी कराया जाएगा।
00
बिरला सन लाइफ की ओर से प्रत्येक प्रकार की वित्तीय आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर उत्पाद प्रस्तुत किए जाते हैं। इसमें बच्चों के भविष्य को ध्यान में रखकर चाइल्ड प्लान, इंडोमेंट प्लान, रिटायरमेंट साल्यूसन आदि प्रमुख हैं।
0 इरफान फैयाज, ब्रांच हेड
आत्मनिर्भर बनने के तरीकों सहित काम की तमाम बातों के बीच महिलाओं ने मस्ती, धमाल का मजा भी लिया। तरह-तरह की गीतों पर महिलाएं जमकर थिरकीं भी। एक से बढ़कर एक शानदार प्रस्तुतियों से उन्होंने सभी का दिल जीता। रश्मि शुक्ला, अर्चना, करुणा, दिव्या, ज्योति ने ‘चेहरा छिपा लिया है किसी ने नकाब में’, ‘उड़े जब-जब जुल्फें तेरी’ जैसे गीतों पर डांस कर खूब तालियां बटोरीं। उमा तिवारी ने ‘हम काले हैं तो क्या हुआ’ और स्मृति-ममता ने ‘पान खाए सइयां हमार’ जैसे गीत पर डांस कर सभी को संग थिरकने का न्योता दिया।
‘अमर उजाला’ और बिरला सन लाइफ इंश्योरेंस की ओर से आयोजित ‘धनलक्ष्मी’ वर्कशॉप में मम्फोर्डगंज की रंजना गुप्ता ने बाजी मारी। उन्होंने अपनी प्रतिभा का परिचय देते हुए सोने का सिक्का जीता। ‘अमर उजाला’ से बातचीत में उन्होंने कहा, महिलाओं को मंच देने और उनमें आत्मविश्वास जगाने में अमर उजाला की यह पहल सराहनीय है। यहां आकर बहुत अच्छा लगा। समय-समय पर होने वाले ऐसे कार्यक्रमों में मनोरंजन के साथ ही काफी कुछ जानने-समझने का मौका मिलता है। वहीं तंबोला में राजरानी गुप्ता, राजलक्ष्मी तिवारी, सारिका शर्मा ने सांत्वना पुरस्कार जीता।
अमर उजाला और बिरला सनलाइफ के कार्यक्रम में आकर बहुत अच्छा लगा। यहां इंश्योरेंस एडवाइजर बनने से जुड़ीं अहम जानकारियां दी गईं, जो काफी फायदेमंद साबित होंगी।
0 शिप्रा गुप्ता, साउथ मलाका
00
ऐसे कार्यक्रम समय-समय पर होते रहने चाहिए। इनसे जानकारियां तो बढ़ती ही हैं, साथ ही एक-दूसरे से मिलने जुलने का मौका भी मिलता है। इससे संपर्क बढ़ते हैं।
0 खुशबू सचदेवा, ट्रांसपोर्टनगर
00
आत्मनिर्भरता पर केंद्रित इस कार्यक्रम में आकर काफी अच्छा लगा। पता चला कि किस तरह से कम मेहनत और भागदौड़ से भी आत्मनिर्भर होने के साथ ही आर्थिक लाभ हासिल किया जा सकता है।
0 शैला बेग, कटरा