फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   The Goddess worshiped, now 36 hours of Anjar Mahavrat

पूजे गए कुलदेवता, अब 36 घंटे का निर्जला महाव्रत

Thu, 26 Oct 2017 01:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Thu, 26 Oct 2017 01:32 AM IST
विज्ञापन
The Goddess worshiped, now 36 hours of Anjar Mahavrat
इलाहाबाद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
 डाला छठ व्रत पर्व के दूसरे दिन बुधवार को ‘खरना’ हुआ। व्रती महिलाओं ने सारा दिन निर्जला व्रत करने के बाद गोधूलि बेला में कुल देवता की पूजा की। ‘खरना’ की थाली में सिंदूर और घी मिलाकर सूर्यचक्र बनाया और मिट्टी के दीये पर प्रसाद रखा गया। कलश पर धूप, दीप और मीठी चीज रखी गईं, फिर सिंदूर लगाया गया। गुड़ और दूध से बनी खीर, पूड़ी का भोग लगा। व्रत करने वाली महिला ने परिवार समेत प्रसाद खाया। फिर शुरू हुआ छत्तीस घंटे का निर्जला व्रत जो शुक्रवार को अर्घ्य देने के साथ पूरा होगा।
विज्ञापन


व्रत के मद्देनजर घर में पवित्रता शुद्धता का पूरा ख्याल रखा गया। व्रत का सामान जुटाने में भी पवित्रता का ध्यान रखा गया। व्रती के अलावा किसी और को भोजन सामग्री छूने की अनुमति नहीं रही। पूजा की सामग्री को अन्य सामग्री से दूर ही रखा गया। वहीं पूरे दिन डाला में पूजा सामग्री को रखने, सजाने की तैयारी होती रही।
विज्ञापन


 संगम और बलुआघाट सहित गंगा यमुना के विभिन्न घाटों पर वेदी बनाने के लिए सुबह से लोगों का तांता लगा। संगम तट पर जगह को लेकर लोगों में होड़ सी लगी रही। सभी बेहतर जगह तलाश रहे। विधिविधान से वेदी बनाकर पहचान के लिए उस पर नाम भी लिखा गया। बाबा समाज सेवी संस्थान के अध्यक्ष सतीश केसरवानी बताते है, जिनकी मनौती पूरी होती है ऐेसी व्रती घर से घाट तक का रास्ता लेट कर पूरा करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


घाट पर विधिविधान से पूजा कर दीप जलाया जाएगा जिसे सूप में रखकर व्रती महिलाएं घर आएंगी। दीपक को पूजा स्थल पर रखा जाएगा, दीपक पूरी रात जलता रहे, इसका विशेष ध्यान रखा जाएगा। वहीं भगवान सूर्य को अर्घ्य देने के लिए बांस के सूप को गोटा रंगबिरंगी पन्नियों अन्य सजावटी सामान से सजाया गया। पूजा सामग्री को लाल रंग के गोट लगे कपड़े में रखकर डाला में रखा गया।

व्रती महिलाओं ने सूप और डाला को कलात्मक तरीके से सजाया। इसे गोटा, सितारे और रंगीन पन्नी से कवर भी किया गया। डाला में गन्ना, सिंघाड़ा, आंवला, अन्नास, कैथा, चकोतरा, नारियल, मीठा नीबू, नीबू, अनार, संतरा, अमरूद, केला, सेब, हरी हल्दी, हरी अदरक, इमली, अमरा, बेर, सुतनी, मूली, कदम का फूल, शकरकंद, करौंदा, अमरख, छोटी, बड़ी नारंगी, मूली, अरवी, बंडा, मीठी नीम मकोय आदि 52 प्रकार की सामग्री सजाईं गई। डाला में कच्चे सूत की माला, करधनी आदि भी रखा गया जिसे प्रसाद के तौर पर बांटा जाएगा।


बुधवार को 36 घंटे का निर्जला व्रत सूर्यास्त होते ही शुरू हुआ। बृहस्पतिवार को व्रती महिलाएं कमर तक पानी में खड़ी होकर अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देंगी। डाला छठ व्रत की पूर्णता शुक्रवार को उगते सूर्य को अर्घ्य देकर होगी। व्रती महिलाएं सूर्योदय से पहले घाट पहुंच जाएंगी। विधिविधान से पूजा अर्चना, अर्घ्य देंगी और मीठा खाकर व्रत खोलेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed