{"_id":"69504d0913c8aa4db80a903d","slug":"the-goal-of-the-sangh-is-to-organize-the-hindu-society-mahant-ram-balak-das-allahabad-news-c-417-1-sald1007-2182-2025-12-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिंदू समाज को संगठित करना संघ का लक्ष्य : महंत राम बालक दास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिंदू समाज को संगठित करना संघ का लक्ष्य : महंत राम बालक दास
विज्ञापन
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में शनिवार को न्याय पंचायत सलमापुर के दरियापुर लिलहट स्थित श्रीराम जानकी मंदिर परिसर में हिंदू सम्मेलन हुआ।
महंत राम बालक दास जी महाराज ने कहा कि आरएसएस अपने स्थापना काल से ही हिंदू समाज को संगठित और जागरूक करने के लक्ष्य के साथ कार्य कर रहा है, ताकि भारत की प्राचीन संस्कृति और गौरव को विश्व पटल पर स्थापित किया जा सके।
संघ के विभाग संपर्क प्रमुख डॉ. प्रमोद कुमार पांडेय ने कहा कि सभी हिंदू भारत माता की संतान हैं। उन्होंने आह्वान किया कि सभी को एकजुट होकर राष्ट्र और धर्म के लिए कार्य करते हुए अपने सांस्कृतिक मूल्यों के साथ आगे बढ़ें। अध्यक्षता रेलवे के सेवानिवृत्त अधीक्षक जगन्नाथ पटेल एवं संचालन मौजी लाल रावत ने किया।
विज्ञापन
इस दौरान ब्लॉक प्रमुख फूलपुर बिपेंद्र सिंह पटेल, नगर पंचायत फूलपुर के चेयरमैन अमरनाथ यादव, राजपति मौर्य और डॉ. ओम प्रकाश जायसवाल, खंड कार्यवाह रामेश्वर प्रसाद, पुजारी निरंजन दास, भाजपा जिला मंत्री दिलीप यादव, श्याम बाबू गुप्ता, राजेश मौर्य मौजूद रहे। कार्यक्रम के संयोजक अजय बहादुर मौर्य एवं सह संयोजक फूलचंद्र पटेल रहे।