{"_id":"68910d4cf41108b7800fdce2","slug":"the-girl-who-arrived-with-the-boys-on-a-bike-jumped-from-the-new-bridge-naini-news-c-3-1-hld1039-685933-2025-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: बाइक में युवकों के साथ पहुंची युवती ने नए पुल से लगाई छलांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: बाइक में युवकों के साथ पहुंची युवती ने नए पुल से लगाई छलांग
Tue, 05 Aug 2025 01:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
Updated Tue, 05 Aug 2025 01:13 AM IST
विज्ञापन
सोमवार रात करीब 11 बजे के आसपास एक बाइक पर दो युवकों के साथ पहुंची एक युवती ने नए यमुना पुल से नदी में छलांग लगा दी। युवती के छलांग लगते ही बाइक सवार युवक वहां से भागने लगे। वहां से गुजर रहे राहगीरों ने और बाढ़ देखने के लिए पुल पर खड़ी भीड़ ने दोनों युवकों को पकड़कर उनकी जमकर पिटाई कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों युवक को अपने साथ थाने ले गई। पकड़े गए युवक नैनी थाना क्षेत्र के दांडी बाजार के रहने वाले बताए जा रहे हैं।
फिलहाल युवती कहां की थी, इसका पता नहीं चल सका है। पुलिस युवकों से पूछताछ कर लड़की की पहचान करने में जुटी है। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि लड़की व लड़के दोनों अलग समुदाय के थे। नए पुल पर कुछ देर बहस करने के बाद युवती ने नदी में छलांग लगा दी थी। नैनी पुलिस का कहना है कि अभी युवती की पहचान नहीं हो सकी है।