{"_id":"6a77904dcc9bdc89b90b52ee","slug":"the-ghazipur-team-defeated-varanasi-allahabad-news-c-407-1-nan1001-18484-2026-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: गाजीपुर की टीम ने वाराणसी को हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: गाजीपुर की टीम ने वाराणसी को हराया
विज्ञापन
फोटो कैप्शन आनापुर बरना ग्राउंड पर वॉलीबॉल प्रतियोगिता में खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करते निद
बरना ग्राउंड पर बीबीएस पब्लिक इंटर कॉलेज, बरना में शनिवार को सीबीएसई क्लस्टर बालिका वॉलीबॉल चैंपियनशिप का शुभारंभ हुआ। चार दिवसीय प्रतियोगिता का आयोजन आठ से 11 अगस्त तक किया जा रहा है, जिसमें प्रयागराज क्षेत्र के 23 जनपदों से संबद्ध सीबीएसई विद्यालयों की अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 वर्ग की बालिका टीमें प्रतिभाग कर रही हैं।
उद्घाटन मैच अंडर-17 बालिका वर्ग में गाजीपुर और वाराणसी की टीम के बीच हुआ। मुकाबले में गाजीपुर की खिलाड़ियों ने शुरुआत से ही शानदार प्रदर्शन करते हुए बढ़त बनाए रखी। गाजीपुर की अंशिका और सुमन ने बेहतरीन डिफेंस का प्रदर्शन करते हुए टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया।
गाजीपुर ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए 2-0 से सेट जीत लिया। मैच रेफरी रामशिरोमणि और पंकज दुबे रहे। प्रतियोगिता का उद्घाटन विद्यालय के निदेशक डॉ. राम भानु सिंह ने फीता काटकर किया।