{"_id":"5e3c73208ebc3ee5b802de4e","slug":"the-friend-of-the-accused-was-also-helpful-in-the-murder-of-the-woman-allahabad-news-ald2677786111","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"युवती की हत्या में दोस्त भी निकला आरोपी का मददगार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवती की हत्या में दोस्त भी निकला आरोपी का मददगार
Fri, 07 Feb 2020 05:46 PM IST
इलाहाबाद ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 07 Feb 2020 05:46 PM IST
विज्ञापन
The friend of the accused was also helpful in the murder of the woman
धूमनगंज के पीपलगांव में हेमा पाल(21) की बेरहमी से हत्या के मामले में नामजद आरोपी प्रीतम यादव का दोस्त भी मददगार था। उसने रुपयों के लालच में हत्या के बाद लाश को ठिकाने लगाने में उसकी मदद की थी। पुलिस ने उसे भी गिरफ्तार करते हुए दोनों को जेल भेज दिया है। साथ ही उसके कब्जे से मृतका के खाते से निकाले गए 50 हजार रुपये भी बरामद कर लिया।
विज्ञापन
पीपलगांव में रहने वाली हेमा की चार फरवरी को गला घोंटकर हत्या करने के बाद लाश बोरी में भरकर रेलवे ट्रैक पर फेंक दी गई थी। परिजनों की तहरीर पर पूर्व परिचित झलवा निवासी स्कूल वैन चालक प्रीतम यादव को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू हुई तो उसने हत्या की बात कबूल ली। बताया कि कहीं और शादी तय होने के बाद से हेमा ने उससे दूरी बना ली थी जबकि वह उससे शादी करना चाहता था।
विज्ञापन
इसी खुन्नस में धोखे से बुलाकर उसने उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने उसके दोस्त सैनी निवासी आकाश को भी हिरासत में लिया था। दरअसल घटनास्थल तक जिस बाइक पर बैठाकर आरोपी प्रीतम हेमा को ले गया, वह उसी की थी। रात तक मामले में उसकी संलिप्तिता की बात सामने नहीं आई थी। लेकिन पुलिस के मुताबिक, देर रात तक चली पूछताछ में वह टूट गया और बताया कि हत्या के बाद लाश को ठिकाने लगाने में उसने प्रीतम की मदद की थी।
विज्ञापन
crime scene
- फोटो : Twitter
ऐसा उसने रुपयों के लालच में किया था जो प्रीतम ने उसे काम पूरा हो जाने के बाद देने का वादा किया था। लाश को बोरी में भरकर रेलवे ट्रैक पर फेंके जाने के बाद प्रीतम ने मृतका का एटीएम कार्ड उसे दे दिया था। जिससे उसने 50 हजार रुपये निकाले थे। पुलिस ने बृहस्पतिवार को उसकी निशानदेही पर 50 हजार रुपये भी बरामद कर लिए। जिसके बाद आरोपी के साथ ही उसे भी जेल भेज दिया गया। सीओ वृजनारायण सिंह ने बताया कि मृतका के एटीएम कार्ड के जरिए निकाली र्गई पूरी रकम बरामद कर ली गई है। साथ ही दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।
नहीं मिला मोबाइल, तलाश जारी
पुलिस ने बताया कि अब तक मृतका का मोबाइल नहीं बरामद हो सका है। पूछताछ में आरेापियों ने बताया कि शव को रेलवे ट्रैक पर फेंकने के बाद उन्होंने मृतका का एटीएम कार्ड अपने पास रख लिया। जबकि पर्स व मोबाइल कुछ दूर पर जाकर फेंक दिया गया। दोनों के बताए स्थान पर पहुंचकर पुलिस ने छानबीन की लेकिन मोबाइल नहीं बरामद हो सका।
नहीं मिला मोबाइल, तलाश जारी
पुलिस ने बताया कि अब तक मृतका का मोबाइल नहीं बरामद हो सका है। पूछताछ में आरेापियों ने बताया कि शव को रेलवे ट्रैक पर फेंकने के बाद उन्होंने मृतका का एटीएम कार्ड अपने पास रख लिया। जबकि पर्स व मोबाइल कुछ दूर पर जाकर फेंक दिया गया। दोनों के बताए स्थान पर पहुंचकर पुलिस ने छानबीन की लेकिन मोबाइल नहीं बरामद हो सका।