फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   The fourth day, 13 candidates filed papers

चौथे दिन 13 प्रत्याशियों ने भरे पर्चे

Fri, 03 Feb 2017 01:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Fri, 03 Feb 2017 01:56 AM IST
विज्ञापन
The fourth day, 13 candidates filed papers
इलाहाबाद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
नामांकन के चौथे दिन, बृहस्पतिवार को 13 उम्मीदवारों ने विधानसभा चुनाव के लिए पर्चा दाखिल किया। इनमें कांग्रेस के दो और भाजपा एवं सपा के एक-एक प्रत्याशी शामिल हैं। इस प्रकार अब तक कुल 20 प्रत्याशी नामांकन करा चुके हैं। नामांकन प्रक्रिया के दौरान कलक्ट्रेट और तहसील सदर परिसर कड़ी सुरक्षा के घेरे में रहा। प्रत्याशियों के जुलूस को कलक्ट्रेट और तहसील से 100 मीटर पहले रोक दिया गया। नामांकन स्थल पर प्रत्याशियों के साथ सिर्फ प्रस्तावकों को प्रवेश करने की अनुमति मिली।
विज्ञापन


शहर उत्तरी से कांग्रेस के निवर्तमान विधायक अनुग्रह नारायण सिंह, क्रांति रक्षक पार्टी से सुनील कुमार गुप्ता, निर्दलीय प्रत्याशी इंद्रेश कुमार सोनकर, अभिनव श्रीवास्तव और धीरज कुमार अग्रवाल ने पर्चा दाखिल किया। सोरांव से सपा के निवर्तमान विधायक सत्यवीर मुन्ना, फूलपुर से परिवर्तन समाज पार्टी के तहसीन अहमद, मेजा से निर्दलीय प्रत्याशी सत्येंद्र सिंह, करछना से निर्दलीय प्रत्याशी मिठाई लाल, शहर दक्षिणी से परिवर्तन समाज पार्टी के रईस अहमद, कोरांव से भाजपा के राजमणि पटेल एवं कांग्रेस से रामकृपाल और फाफामऊ से लोक दल के चंद्रिका साहू ने नामांकन पत्र दाखिल किया। बारा, शहर पश्चिमी, प्रतापपुर, हंडिया विधानसभा क्षेत्र के लिए बृहस्पतिवार को कोई नामांकन नहीं हुआ। नामांकन प्रक्रिया पूरी होने में तीन दिन बाकी रह गए हैं। ऐसे में शुक्रवार को पर्चा दाखिल करने वालों की कलक्ट्रेट और तहसील सदर में भीड़ बढ़ेगी।
विज्ञापन

00
प्रत्याशियों का प्रोफाइल
-------------------

प्रत्याशी- अनुग्रह नारायण सिंह
आयु-66 वर्ष
पार्टी- कांग्रेस
विधानसभा क्षेत्र - शहर उत्तरी
शिक्षा- इलाहाबाद विश्वविद्यालय से एलएलबी
अपराध/मुकदमा-शून्य
संपत्ति का ब्यौरा- प्रत्याशी, उनकी पत्नी एवं आश्रितों के नाम पर चल एवं अचल संपत्ति के रूप में तकरीबन एक करोड़ 19 लाख रुपये। प्र्रत्याशी के नाम पर रिवाल्वर, पिस्टल, डबल बैरल गन एवं उनकी पत्नी के नाम पर रिवाल्वर, पिस्टल, रायफल।
विज्ञापन
विज्ञापन

00
प्रत्याशी- सत्यवीर मुन्ना
आयु-44 वर्ष
पार्टी- सपा
विधानसभा क्षेत्र - सोरांव
शिक्षा- इलाहाबाद विश्वविद्यालय से एमए
अपराध/मुकदमा-शून्य
संपत्ति का ब्यौरा- प्रत्याशी एवं आश्रितों के नाम पर चल और अचल संपत्ति के रूप में तकरीबन एक करोड़ 48 लाख रुपये। प्र्रत्याशी के पास टाटा मैजिक, स्कार्पियो और 80 हजार रुपये मूल्य का एप्पल आईफोन भी।
00
प्रत्याशी- राम कृपाल
आयु-57 वर्ष
पार्टी- कांग्रेस
विधानसभा क्षेत्र - कोरांव
शिक्षा- संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय वाराणसी से परास्नातक
अपराध/मुकदमा-धोखाधड़ी, मारपीट, हमला करने, धमकी देने के मामले
संपत्ति का ब्यौरा- प्रत्याशी एवं आश्रितों के नाम पर चल और अचल संपत्ति के रूप में तकरीबन 46 लाख 72 हजार रुपये।
00
प्रत्याशी- राजमणि
आयु-52 वर्ष
पार्टी- भाजपा
विधानसभा क्षेत्र - कोरांव
शिक्षा- संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय वाराणसी से एमए
अपराध/मुकदमा-शून्य
संपत्ति का ब्यौरा- प्रत्याशी एवं आश्रित के नाम पर चल और अचल संपत्ति के रूप में तकरीबन सात लाख 24 हजार रुपये।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed