{"_id":"6802a772a805d2b94005f5c6","slug":"the-forest-department-took-cognizance-of-the-matter-of-removing-encroachment-naini-news-c-257-1-sald1006-113864-2025-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: वन विभाग ने अतिक्रमण हटाने के मामले को लिया संज्ञान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: वन विभाग ने अतिक्रमण हटाने के मामले को लिया संज्ञान
Sat, 19 Apr 2025 12:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
Updated Sat, 19 Apr 2025 12:56 AM IST
विज्ञापन
लालापुर। कचारी गांव में वन विभाग की भूमि पर प्लाॅटिंग कर अवैध निर्माण व पत्थर को उखाड़ने की शिकायत ग्रामीणों ने एसडीएम बारा सहित वन विभाग के उच्चाधिकारियों से की थी। ऐसे में वन रेंज शंकरगढ़ के अधिकारियों ने संज्ञान लेते हुए उच्चाधिकारियों को पत्र लिखकर मामले का शीघ्र निस्तारण करने को कहा है।
वन रेंज शंकरगढ़ के कचारी गांव में एक कंपनी द्वारा किसानों की भूमि को खरीद कर प्लाॅटिंग कर बेची जा रही है। ग्रामीणों का आरोप है की एक सप्ताह पूर्व प्लाॅटिंग करने वाली कंपनी की ओर से कचारी गांव के पास वन विभाग के पिलर को उखाड़ कर उस पर ईंट लगाकर रास्ता बना दिया गया।
साथ ही गोल्हैया गांव निवासी किसानों की भूमि को भी कब्जा करने का प्रयास किया गया। इस संबंध में वन रेंज शंकरगढ़ के एक कर्मचारी संजय कुमार ने बताया की मामले की जानकारी उच्चाधिकारियों को दी गई है। उधर, रेंजर अजय कुमार से फोन पर संपर्क किया गया परंतु उनसे बात नहीं हो सकी।