फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   The first bath festival of the Magh Fair is Paush Purnima tomorrow

माघ मेले का पहला स्नान पर्व पौष पूर्णिमा कल

Mon, 01 Jan 2018 12:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Mon, 01 Jan 2018 12:59 AM IST
विज्ञापन
The first bath festival of the Magh Fair is Paush Purnima tomorrow
इलाहाबाद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
माघ मेले में कल्पवास की शुरुआत मंगलवार को पौष पूर्णिमा पर गंगा स्नान से होगी। कल्पवास करने के  लिए लाखों श्रद्धालु मेला क्षेत्र पहुंच गए हैं। उनके आने का सिलसिला जारी है। मेला क्षेत्र में रविवार को प्रशासन सहित तीर्थपुरोहितों के शिविरों में तैयारियां होती रहीं। संत-महात्मा भी पौष पूर्णिमा का स्नान करने को शिविरों में आ गए हैं। संगम मार्ग, महावीर मार्ग, त्रिवेणी मार्ग, काली सड़क, मोरी मार्ग, जीटीरोड में तीर्थ पुरोहितों के शिविरों में दिन भर कल्पवासियों के आने का क्रम बना रहा। खाक चौक रामानंद मार्ग, त्रिवेणी मार्ग स्थित संतों के शिविरों भले ही अभी अधूरे हैं, संत महात्मा पहुंच गए हैं। उनके आने से चहल-पहल बढ़ गई है। गंगा महिमा के गीत वातावरण को आध्यात्मिक बना रहे हैं।
विज्ञापन


तीर्थपुरोहित अनूप त्रिपाठी निशान पीली कोठी का कहना है कि पौष पूर्णिमा पर गंगा स्नान के बाद
कल्पवास संकल्प विधिविधान से श्रद्धालुओं द्वारा लिया जाएगा। तीर्थपुरोहितों के आचार्यत्व में विधिविधान से मोक्षदायिनी गंगा, नगर देवता वेणी माधव और पुरखों का स्मरण कर व्रत शुरू होगा। इसी के साथ  दरवाजे के पास बालू में तुलसी का बिरवा और जौ बोया जाएगा। इसी के साथ महीने भर तीन बार गंगा स्नान एक बार भोजन एवं प्रवचन करने का व्रत आरंभ हो जाएगा।
विज्ञापन

 
माघ मेला क्षेत्र में संतों के प्रवचन का सिलसिला पौष पूर्णिमा से शुरू होगा। शिविर पूजन के साथ शिविर में प्रवेश होगा। त्रिवेणी रोड स्थित रामकृष्ण मिशन मठ का शिविर पूजन सोमवार की सुबह 10:30 बजे होगा। अध्यक्ष स्वामी अक्षयानंद के सानिध्य में पूजन अर्चन के साथ शिविर प्रवेश होगा। उपाध्यक्ष स्वामी सुहृदानंद के अनुसार मंगलवार से प्रदर्शनी, नि:शुल्क स्वास्थ्य सेवाएं शुरू होंगी। स्वामी वासुदेवानंद सरस्वती के प्रवक्ता ओंकार नाथ त्रिपाठी के मुताबिक चार जनवरी को शिविर प्रवेश के साथ कई आयोजन शुरू होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पौष पूर्णिमा तिथि का संचरण सोमवार को दिन में 11:08 बजे होगा जो मंगलवार सुबह 8.47 बजे तक रहेगा। इसके बाद माघ मास की प्रतिपदा आरंभ हो जाएगी। अखिल भारतीय ज्योतिष परिषद के राष्ट्रीय महामंत्री अविनाश राय के मुताबिक पौष पूर्णिमा का व्रत सोमवार को किया जाएगा। मंगलवार को स्नान, दान और कल्पवास का संकल्प लिया जाएगा। स्नान का मुहूर्त पूरे दिन रहेगा। स्नान का सर्वोत्तम मुहूर्त सुबह  5:46 बजे से 7:46 बजे तक है। कहा, बृहस्पति तुला राशि और शनि गुरु की राशि धनु से संचार कर रहे हैं। इनके प्रभाव से माघ मेला सकुशल संपन्न होगा। लोगों की धर्म के प्रति आस्था बढ़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed