{"_id":"5c6f0790bdec22738f5205e3","slug":"the-final-selection-result-of-pcs-2015-will-come-soon","type":"story","status":"publish","title_hn":"जल्द आएगा पीसीएस-2016 का अंतिम चयन परिणाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जल्द आएगा पीसीएस-2016 का अंतिम चयन परिणाम
Fri, 22 Feb 2019 02:07 AM IST
विनोद सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Fri, 22 Feb 2019 02:07 AM IST
विज्ञापन
uppsc
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) पीसीएस-2016 का अंतिम चयन परिणाम जल्द जारी कर सकता है। परिणाम लगभग तैयार कर लिया गया है। शुक्रवार को आयोग की बैठक भी है। इसमें कुछ भर्ती परीक्षाओं के परिणाम घोषित किए जाने की तैयारी है। हालांकि, इसमें पीसीएस-2016 शामिल है या नहीं, इस पर उहापोह की स्थिति है। इसके अलावा आयोग पीसीएस-2018 की प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम भी घोषित कर सकता है।
पीसीएस-2016 के तहत 633 पदों पर भर्ती के लिए इंटरव्यू की प्रक्रिया 24 जनवरी को पूरी हो चुकी है। आयोग ने फरवरी के आखिरी सप्ताह में अंतिम चयन परिणाम घोषित करने की तैयारी कर रखी है। शुक्रवार को आयोग की बैठक है, सो अभ्यर्थियों की नजर अब इस बैठक पर टिकी हुई है। इसके बाद आयोग पीसीएस-2018 की प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम भी घोषित कर सकता है। आयोग प्रारंभिक परीक्षा की उत्तरकुंजी जारी कर चुका है और इस परीक्षा के तहत कुल 831 पीसीएस अफसरों की भर्ती होनी है। इसके अलावा पीसीएस-2017 की मुख्य परीक्षा का भी परिणाम आना है। हालांकि, इस परीक्षा का परिणाम पीसीएस की अन्य दो परीक्षाओं के रिजल्ट के बाद आने की संभावना है। आयोग के सूत्रों का कहना है कि सबसे पहले पीसीएस-2016 का अंतिम चयन परिणाम और फिर पीसीएस 2018 की प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम घोषित किया जाएगा।