फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   The farmers' satyagraha continued for the seventh day, with no solution found

Prayagraj News: सातवें दिन भी जारी रहा किसानों का सत्याग्रह, नही निकला कोई समाधान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 25 Nov 2025 01:27 AM IST
विज्ञापन
The farmers' satyagraha continued for the seventh day, with no solution found
गौहनिया। अनशन पर बैठे किसान
भारतीय किसान यूनियन (किसान) की अगुवाई में जल जीवन मिशन के अंतर्गत ‘हर घर नल से जल’ योजना में भ्रष्टाचार की जांच की मांग को लेकर किसानों का सत्याग्रह सातवें दिन भी जारी रहा।
विज्ञापन

आंदोलन का नेतृत्व कर रहे किसान नेता राजीव चंदेल को स्थानीय लोगों ने गौहनिया बाजार में नाली निर्माण के दौरान जल जीवन मिशन की पाइप कई टुकड़ों में काट देने की जानकारी दी साथ ही लोगों ने बताया कि पाइप कट जाने से बाजार की जनता के पीने के पानी की सप्लाई पूरी तरह से बाधित होगी। इस मुद्दे को भी उठाने का आश्वासन उन्होंने दिया। इस बीच सोमवार को तहसीलदार बारा रोशनी सोलंकी ने जल जीवन मिशन के मंडल ईंचार्ज अधीक्षण अभियंता प्रवीण कुट्टी से वार्ता के बाद मंगलवार से टूटी सड़कों के पुनर्निर्माण शुरू कराने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन


सत्याग्रह आंदोलन के सातवें दिन वरिष्ठ साहित्य कार विज्ञान भूषण विजय चितौरी ने अपना समर्थन देते हुए कहा कि जल जीवन मिशन में जिस गति से कार्य हो रहा उससे नहीं लगता कि इस योजना से हर घर नल से जल कभी पहुंच पाएगा। पूर्वांचल प्रभारी किसान नेता राजीव चंदेल ने कहा कि प्रशासन ने हमारी मांगों पर शीघ्र संज्ञान नही लिया तो 27 नवम्बर को विशाल किसान महापंचायत बुलाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आंदोलन के सातवें दिन उच्च न्यायालय के अधिवक्ता कृष्णानंद शुक्ला, मंडल महासचिव धर्मेंद्र सिंह पटेल, मंडल उपाध्यक्ष राम मिलन तिवारी, जिलाध्यक्ष युवा मोर्चा बसंत बहादुर बिंद, मंडल अध्यक्ष मंजू राज, राम बहादुर कुशवाहा, अखिलेश सिंह पटेल, राम पाल आदिवासी, धर्मेन्द्र सिंह( शिक्षक) राम आदि मौजूद रहे। संवाद
फोटो है। 24 एनएएनपी 9
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed