फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   The faith of Sangam attracted 250 pilgrims from Sindh of Pakistan, they had darshan of Akshayavat.

Prayagraj : पाकिस्तान के सिंध से तीर्थयात्रियों को खींच लाई संगम की आस्था, अक्षयवट का किया दर्शन

Wed, 01 May 2024 07:53 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 01 May 2024 07:53 PM IST
सार

विश्व हिंदू परिषद के माध्यम से संगम नगरी पहुंचे तीर्थयात्रियों ने अपनी सांस्कृतिक विरासत धरोहरों का दर्शन पूजन कर पुण्य अर्जित किया। यह सब तीर्थयात्री सिंधी धर्मशाला की़डगंज में रात्रि विश्राम करेंगे। गुरुवार को सुबह फिर से संगम स्नान करने के बाद शहीद चंद्रशेखर आजाद की मूर्ति पर माल्यार्पण, मां अलोप शंकरी अलोपी देवी में पूजन दर्शन करेंगे। 

विज्ञापन
The faith of Sangam attracted 250 pilgrims from Sindh of Pakistan, they had darshan of Akshayavat.
पाकिस्तान के सिंध से संगम दर्शन के लिए पहुंचे श्रद्धालु। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पाकिस्तान के सिंध प्रांत से 258 तीर्थयात्री का जत्था बुधवार को प्रयागराज पहुंचा। पाकिस्तानी श्रद्धालुओं ने संगम पहुंचकर पुण्य की डुबकी लगाई और इसके बाद अक्षयवट का दर्शन कर अपने को धन्य महसूस किया। अक्षय वट के अंदर सरस्वती कूप, पातालपुरी आदि दर्शनीय स्थलों का भ्रमण करने के बाद मां गंगा आरती, श्री बड़े हनुमान जी का दर्शन भि किया।

विज्ञापन





विज्ञापन





विश्व हिंदू परिषद के माध्यम से संगम नगरी पहुंचे तीर्थयात्रियों ने अपनी सांस्कृतिक विरासत धरोहरों का दर्शन पूजन कर पुण्य अर्जित किया। यह सब तीर्थयात्री सिंधी धर्मशाला की़डगंज में रात्रि विश्राम करेंगे। गुरुवार को सुबह फिर से संगम स्नान करने के बाद शहीद चंद्रशेखर आजाद की मूर्ति पर माल्यार्पण, मां अलोप शंकरी अलोपी देवी में पूजन दर्शन करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विहिप के विभाग सहमंत्री कैप्टन सत्यप्रकाश मिश्र ने बताया कि जत्थे में पाकिस्तान की 34 जिलों तीर्थयात्री शामिल हैं। इनकी व्यवस्था के लिए प्रमुख रूप से विश्व हिंदू परिषद के प्रांत उपाध्यक्ष विनोद अग्रवाल, विभाग संगठन मंत्री अंशुमान, विभाग सह मंत्री कैप्टन सत्य प्रकाश मिश्रा, देशराज, योगेश, शिवम द्विवेदी, ओम आनंद, लवलेश बजरंगी, अमरनाथ तिवारी सहित बड़ी संख्या में विहिप एवं बजरंग दल के कार्यकर्ता मौजूद रहे। इसके पहले प्रयागराज पहुंचने पर जत्थे में शामिल पाकिस्तानी श्रद्धालुओं का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed