फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   the election of the president of bar council of up will be in due time

तय समय पर होगा बार कौंसिल के अध्यक्ष का चुनाव

Mon, 18 May 2020 01:06 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 18 May 2020 01:06 AM IST
विज्ञापन
the election of the president of bar council of up will be in due time
बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के कार्यवाहक अध्यक्ष देवेंद्र मिश्र नगरहा ने कहा है की बार काउंसिल के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का चुनाव समय से कराना उनकी प्राथमिकता है। इसके अलावा लॉकडाउन के दौरान प्रदेशभर के वकीलों को चिकित्सकीय व अन्य प्रकार की सहायता पहुंचाने का काम भी प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा। इसकी योजना तैयार करने के लिए 22 मई को बार काउंसिल की बैठक बुलाई गई है। जिसमें सदस्यों के साथ सभी भावी योजनाओं तथा चुनाव पर विचार विमर्श कर निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन

नगरहा ने कहा कि वर्ष 2020 से अधिवक्ताओं का पंजीकरण पुराने तरीके से उनके प्रमाण पत्रों के सत्यापन के बाद किया जाएगा। लॉकडाउन खत्म होने के बाद पंजीकरण हेतु जो फार्म आए हैं उनके सत्यापन का कार्य प्रारंभ किया जाएगा। नगरहा को बार काउंसिल के अध्यक्ष हरिशंकर सिंह के अधिकार सीज करने के बाद बीसीसीआई ने चार्ज लेने का निर्देश दिया था। इसके बाद उन्होंने शनिवार को कार्यवाहक अध्यक्ष के रूप में कार्यभार ग्रहण किया। रविवार को संवाददाताओं से बातचीत में उन्होंने भरोसा दिलाया की अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद पर नियमित चुनाव अपने समय से ही होगा। मौजूदा अध्यक्ष और उपाध्यक्ष 9 जून को समाप्त हो रहा है उम्मीद जताई जा रही है कि नया चुनाव इससे पहले ही रहेगा। पत्रकार वार्ता के दौरान पूर्व अध्यक्ष अमरेंद्र सिंह अखिलेश कुमार अवस्थी तथा अन्य कई सदस्य गण मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed