{"_id":"57b3752d4f1c1b705e6eb019","slug":"the-drama-of-the-plot-against-shivpal-soft-statement","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिवपाल के खिलाफ साजिश का बयान मुलायम का ड्रामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिवपाल के खिलाफ साजिश का बयान मुलायम का ड्रामा
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Wed, 17 Aug 2016 02:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इलाहाबाद। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य ने मुलायम सिंह के बयान कि सपा के अंदर शिवपाल यादव के खिलाफ साजिश रची जा रही है को ड्रामा करार दिया है। केशव के मुताबिक अखिलेश सरकार तमाम मोर्चों पर फेल हो रही है। मुलायम सिंह सरकार की असफलता से लोगों का ध्यान बंटाना चाह रहे हैं और इसी वजह से उन्होंने कहा है कि शिवपाल यादव के खिलाफ पार्टी में साजिश हो रही है।
केशव ने कहा कि अगर अखिलेश गलत हैं तो मुलायम सिंह यादव उन्हें पद से हटाएं। इतना ही नहीं अगर वाकई शिवपाल के खिलाफ सपा में साजिश हो रही है तो वे बयानबाजी करने की बजाय पद से इस्तीफा दें। सपा में कौमी एकता दल के विलय के सवाल पर केशव ने कहा कि इन दोनों ही दलों का प्रोग्राम पहले से ही फिक्स है। सैफई परिवार अखिलेश यादव की इमेज बिल्डिंग में लगा रहता है। इसीलिए कभी कौमी एकता दल के विलय की बात कही जाती है तो कभी इंकार किया जाता है। केशव ने प्रदेश की कानून व्यवस्था पर भी सवाल उठाए। कहा कि प्रदेश में हालात ये हैं कि लोग कहने लगे हैं कि जिस गाड़ी में सपा का झंडा, उस गाड़ी में बैठा गुंडा।