फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   The dowry death will be examined in Goshala

गोशाला में गोवंश की मौत की जांच होगी

Sat, 13 Jul 2019 12:39 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jul 2019 12:39 AM IST
विज्ञापन
The dowry death will be examined in Goshala
The dowry death will be examined in Goshala - फोटो : SIRSA
सभी 35 जानवरों की बिजली गिरने से हुई मौत
विज्ञापन

प्रयागराज। कांदी गांव स्थित गोशाला में मृत पशुओं की पोस्टमार्टम रिपोर्ट भी आ गई है। उसके अनुसार पशुओं की मौत बिजली गिरने से मौत हुई है। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी सीएस शर्मा ने बताया कि सभी 35 जानवरों का पोस्टमार्टम कराया गया। उनका कहना है कि बिजली गिरने से गोशाला में भरे पानी में करंट दौड़ गया। इसकी वजह से सभी गोवंश की मौत हो गई। हालांकि, बड़ी संख्या में जानवरों के शव दलदल में फंस गए थे। उनकी मौत भी वज्रपात से बताई जा रही है।
गोशाला के तीन कर्मचारी हटाए गए
सरकार की सख्ती के बाद प्रशासन के स्तर पर भी गोशाला में पशुओं की जांच शुरू कर दी गई है। जांच एसडीएम फूलपुर को दिए जाने की बात कही जा रही है। इसके अलावा वहां संविदा पर काम कर रहे तीन कर्मचारियों को भी हटा दिया गया है। हालांकि, अफसर फिलहाल इस बारे में भी कुछ भी बोलने से बच रहे हैं।
विज्ञापन

सरकार की सख्ती से अफसरों में हड़कंप
गोशाला में पशुओं की मौत पर सरकार की सख्ती से प्रशासनिक अफसरों में हड़कंप मचा हुआ है। कलेक्ट्रेट में देर रात तक अफसरों की बैठकें चलती रहीं। इनमें डीएम, सीडीओ, एडीएम, सभी एसडीएम, बीडीओ के अलावा संबंधित विभागों के अफसर मौजूद रहे। जिले की प्रत्येक गोशाला मेें व्यवस्था दुरुस्त करने का निर्देश दिया गया है। चारा आदि संसाधन के साथ पशु चिकित्सकों की टीम भी लगा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर विकास मंत्री की ओर से जांच का आदेश दिए जाने तथा गोसेवा आयोग के सदस्यों के शनिवार को दौरे की खबर के बाद कलेक्ट्रेट के संगम सभागार में आनन-फानन में बैठक बुलाई गई। डीएम, सीडीओ की मौजूदगी में हुई मैराथन बैठक में सभी तहसील और ब्लाक के अफसर मौजूद रहे। बैठक में डीएम के तेवर काफी सख्त रहे। उन्होंने गोशालाओं में सारे इंतजाम का निर्देश दिया। करीब डेढ़ घंटे की बैठक के बाद डीएम आवास में चले गए।
उनके साथ सीडीओ तथा अन्य अफसर भी मौजूद रहे। उन लोगों के बीच देर रात तक मंत्रणा चलती रही। डीएम के जाने के बाद भी संगम सभागार में एडीएम प्रशासन की अध्यक्षता में देर रात तक बैठक चलती रही। बैठक में गोशालाओं के रखरखाव पर विस्तार से चर्चा हुई। उधर, गोशालाओं में सभी सुविधाएं सुनिश्चित करने की कवायद शुरू कर दी गई। अफसरों को ब्लाक पर कैंप करने के लिए गया है। ब्लाक पर पशु चिकित्सकों की टीम भी लगा दी गई है।

000
35 से कहीं अधिक जानवरों के मरने की आशंका
कांदी गांव की गोशाला में जिला प्रशासन की ओर से 35 पशुओं की मौत की पुष्टि की गई है। इसके विपरीत ग्रामीणों के अनुसार वास्तविक संख्या कहीं अधिक है। गोशाला में बने दलदल से पशुओं को निकालने का सिलसिला काफी देर तक चला। ऐसे में संख्या कहीं अधिक बताई जा रही है। इसके अलावा गंभीर रूप से बीमार पशुओं को ट्रक पर लादकर दूर की गोशाला में भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed