फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   The details of the meeting of the parties of Vrindavan Banke Bihari temple will be presented in the court

हाईकोर्ट : वृंदावन बांके बिहारी मंदिर के पक्षकारों की बैठक का ब्योरा अदालत में होगा पेश

Mon, 28 Aug 2023 01:48 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 28 Aug 2023 01:48 PM IST
सार

बांके बिहारी मंदिर कॉरिडोर और यमुना घाटों के सुंदरीकरण मामले पर अनंत शर्मा, महंत मंगल दास व अन्य की ओर से दाखिल जनहित याचिका पर मुख्य न्यायमूर्ति प्रीतिंकर दिवाकर व न्यायमूर्ति आशुतोष श्रीवास्तव की खंडपीठ सुनवाई कर रही है।

विज्ञापन
The details of the meeting of the parties of Vrindavan Banke Bihari temple will be presented in the court
बांके बिहारी मंदिर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हाईकोर्ट के निर्देश पर मथुरा वृंदावन में प्रस्तावित बांके बिहारी मंदिर कॉरिडोर और यमुना घाटों के सुंदरीकरण पर आपसी सहमति के लिए रविवार को महाधिवक्ता कार्यालय में मामले से जुड़े पक्षकारों की बंद कमरे में बैठक हुई। इसका ब्योरा मुख्य न्यायाधीश की अदालत में रखा जाएगा।

विज्ञापन


बांके बिहारी मंदिर कॉरिडोर और यमुना घाटों के सुंदरीकरण मामले पर अनंत शर्मा, महंत मंगल दास व अन्य की ओर से दाखिल जनहित याचिका पर मुख्य न्यायमूर्ति प्रीतिंकर दिवाकर व न्यायमूर्ति आशुतोष श्रीवास्तव की खंडपीठ सुनवाई कर रही है।
विज्ञापन


अदालत ने मथुरा वृंदावन में प्रस्तावित बांके बिहारी मंदिर कॉरिडोर और यमुना घाटों के सुंदरीकरण पर सभी पक्षों के अधिवक्ताओं से कहा कि मामले का हल आपसी बातचीत कर भी निकाला जा सकता है। लिहाजा, अदालत ने दोनों पक्षों को आपस में बैठकर सुलह करने का मौका दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

चार सितंब

मुख्य स्थाई अधिवक्ता कुणाल रवि सिंह ने बताया कि बैठक का ब्योरा चार सितंबर को कोर्ट से समक्ष पेश किया जाएगा। महाधिवक्ता कार्यालय में आपसी सहमति के लिए सभी पक्षों की बुलाई गई। बैठक में महाधिवक्ता अजय कुमार मिश्र, मुख्य स्थाई अधिवक्ता कुणाल रवि सिंह, अधिवक्ता श्रेया गुप्ता और संकल्प गोस्वामी शामिल हुए। मामले की सुनवाई चार सितंबर को मुख्य न्यायाधीश की अदालत में होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed