फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   The Deputy Director expressed displeasure over the mismanagement at Jasra Mandi

Prayagraj News: उपनिदेशक ने जसरा मंडी में अव्यवस्थाओं पर जताई नाराजगी

Wed, 07 Oct 2026 02:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज Updated Wed, 07 Oct 2026 02:31 AM IST
विज्ञापन
The Deputy Director expressed displeasure over the mismanagement at Jasra Mandi
चित्र परिचय------- मंडी समिति जसरा का निरीक्षण करते मंडी प्रशासन डिप्टी डायरेक्टर संजय कुमार सि - फोटो : Department
उपनिदेशक संजय कुमार सिंह ने मंगलवार को जसरा मंडी समिति का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने अव्यवस्थाओं पर सवाल उठाए और व्यापारियों की समस्याएं सुनीं। सिंह ने मंडी की जर्जर सड़क, खराब नाली व बंद हैंडपंप पर नाराजगी जताई।
विज्ञापन

उन्होंने नवंबर से नाली व सड़क निर्माण का आश्वासन दिया। पांच साल से बंद शौचालय को कल से खुलवाने के कड़े निर्देश दिए। अवैध कब्जों पर कार्रवाई और झोपड़पट्टी हटाने की बात भी कही। उपनिदेशक ने दस-दस वर्ग बी व सी की नई दुकानें बनाने तथा चट्टे व टीन शेड की मरम्मत का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

पानी के लिए दो जल शीतक लगाने और सबमर्सिबल के प्रस्ताव भेजने को कहा। लाइसेंस नवीनीकरण न होने की शिकायत पर मंडी सचिव को तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए। इस दौरान उपनिदेशक निर्माण अखिलेश सिंह और मंडी सचिव श्याम लाल सिंह भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed