फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   The demand for the course increased due to the requirement of B.Ed in teacher recruitment

Prayagraj News: शिक्षक भर्ती में बीएड की अनिवार्यता से बढ़ी पाठ्यक्रम की मांग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 09 Jun 2025 01:33 AM IST
विज्ञापन
The demand for the course increased due to the requirement of B.Ed in teacher recruitment
राजकीय व अशासकीय माध्यमिक विद्यालयों में प्रवक्ता भर्ती के लिए बीएड की डिग्री अनिवार्य किए जाने से पाठ्यक्रम की मांग तेजी से बढ़ी है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) इसी सत्र 2025-26 से चार वर्षीय बीए-बीएड इंटीग्रेटेड पाठ्यक्रम शुरू करने जा रहा है। वहीं, ईश्वर शरण डिग्री कॉलेज में अगले सत्र 2026-27 से प्रवेश लिए जाएंगे।
विज्ञापन

ईश्वर शरण डिग्री कॉलेज ने चार वर्षीय बीए-बीएड इंटीग्रेटेड पाठ्यक्रम शुरू करने के लिए इविवि प्रशासन को प्रस्ताव भेज दिया है। कॉलेज ने 120 सीटों के दो बैच के लिए प्रस्ताव भेजा है। इविवि से मंजूरी मिलने के बाद प्रस्ताव राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद (एनसीटीई) को भेजा जाएगा और परिषद द्वारा मौके पर निरीक्षण के बाद पाठ्यक्रम शुरू करने की स्वीकृति मिलेगी।
विज्ञापन

इस बीच एनसीटीई ने इविवि को 50 सीटों पर प्रवेश के लिए मंजूरी दे दी है। इविवि में एकीकृत अध्यापक शिक्षा कार्यक्रम (आईटीईपी) यानी बीए-बीएड में प्रवेश राष्ट्रीय सामान्य प्रवेश परीक्षा (एनसीईटी) में प्राप्त अंकों के आधार पर होगा। आवेदकों को विश्वविद्यालय और आईटीईपी के सूचना बुलेटिन में उल्लिखित विशिष्ट पात्रता आवश्यकताओं और मानदंडों को भी पूरा करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रवक्ता भर्ती में पहले केवल पीजी की थी अनिवार्यता
राजकीय व अशासकीय विद्यालयों में प्रवक्ता भर्ती के लिए पहले केवल परास्नातक (पीजी) डिग्री की अनिवार्यता थी। नई नियमावली लागू किए जाने के बाद अब सहायक अध्यापक की तरह प्रवक्ता भर्ती में भी बीएड की डिग्री अनिवार्य कर दी गई है। हालांकि, अचानक हुए इस बदलाव के कारण केवल पीजी डिग्रीधारक लाखों अभ्यर्थियों को झटका लगा है। इस बदलाव का विरोध भी हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed