{"_id":"1f90b5e9c849339c7379e02426d25813","slug":"the-death-of-a-young-man-from-the-sewer-excavated-soil-subsidence-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीवर खुदाई में मिट्टी धंसने से युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीवर खुदाई में मिट्टी धंसने से युवक की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद
Updated Tue, 17 Feb 2015 11:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीवर की खुदाई में गंगा प्रदूषण नियंत्रण इकाई के अभियंताओं की लापरवाही ने मंगलवार को एक और जान ले ली। म्योराबाद की क्रिश्चियन बस्ती की गली में मंगलवार रात करीब आठ बजे चल रही खुदाई के दौरान 20 फीट गहरे गड्ढे में मिट्टी बैठ गई। इसमें हरियाणा के पानीपत निवासी आसिफ दब गया। घटना के दौरान गड्ढे में पांच-छह अन्य मजदूर भी थे लेकिन खतरा भांपकर सभी निकल भागे। जेसीबी चालक भी मिट्टी हटाने के बजाए दबे युवक को छोड़कर भाग निकला। बाद में स्थानीय लोगों ने जुटकर उसे मिट्टी से निकाला और बेली अस्पताल पहुंचाया लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
म्योराबाद क्षेत्र में सीवर की खुदाई का कार्य चल रहा है। सुरक्षा के एहतियाती कदम उठाए बिना जेसीबी से गहरी खुदाई कराई जा रही थी। गंगा प्रदूषण नियंत्रण इकाई ने इस कार्य का ठेका गाजियाबाद की फर्म शर्मा कांस्ट्रैक्शन को दे रखा है। बताते हैं कि कार्य के वक्त न गंगा प्रदूषण इकाई के अभियंता थे और न ही निजी कंपनी के अभियंता। जेसीबी चालक और मजदूरों के भरोसे कार्य छोड़ दिया गया। आशंका है कि जेसीबी से खुदाई के दौरान पानी की पाइप क्षतिग्रस्त हो गई।
इससे खुदाई स्थल पर पानी रिसने लगा। पानी रिसने से मिट्टी बैठने लगी तो गड्ढे में अन्य उतरे मजदूर भाग निकले। हरियाणा पानीपत के रक्सेड़ा सिरमोड़ा निवासी आसिफ (19) फंस गया। मिट्टी का ढूहा उसके ऊपर गिर गया। यह देख जेसीबी चालक उसे निकालने के बजाए मौके से भाग गया। आसिफ के पड़ोसी इमरान ने शोर मचाया तो आसपास के लोग जुटे। सभी ने मशक्कत के बाद उसे गड्ढे से निकाला और अस्पताल पहुंचाया।