फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   The court summoned 11 including Mahant Narendra Giri in the defamation section

मानहानि की धारा में महंत नरेंद्र गिरि सहित 11 को कोर्ट ने किया तलब

Tue, 09 Mar 2021 12:41 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Tue, 09 Mar 2021 12:41 AM IST
विज्ञापन
The court summoned 11 including Mahant Narendra Giri in the defamation section
महंत नरेंद्र गिरी
फर्जी बाबाओं की लिस्ट में शामिल किए जाने के खिलाफ जगतगुरु त्रिकाल भवंता के परिवाद पर कोर्ट ने अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरी  सहित 11 संतों को तलब किया है। प्रकरण की सुनवाई 18 मार्च 2021 को होगी। यह आदेश अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट मयंक त्रिपाठी ने   दिया है। 
विज्ञापन


वादिनी त्रिकाल भवंता ने न्यायालय में महंत नरेंद्र गिरि, महंत रामसेवक गिरी, महंत यमुना पुरी , महंत आशीष गिरि, महंत प्रेम गिरि, महंत उमा शंकर भारती, महंत सत्य गिरि, महंत कैलाश पुरी , महंत गोविंदा नंद ब्रम्हचारी, महंत धर्मदासऔर महंत भगतराम के खिलाफ   मानहानि करने की धारा  में परिवाद दाखिल किया है । त्रिकाल भवंता का कहना है कि वह संत महिला धर्माचार्य है ।
विज्ञापन


प्रथम महिला जगतगुरु शंकराचार्य तथा अखाड़ा परी की प्रमुख हैं। परिवादिनी की संस्था सर्वेश्वर महादेव वैकुंठ धाम मुक्ति द्वार अखाड़ा परी अरैल घाट रोड यमुना पुल के नजदीक नैनी में स्थित है और सोसायटी अधिनियम से पंजीकृत संस्था है। परिवादिनी के द्वारा स्वयं को शंकराचार्य घोषित करने के उपरांत धार्मिक क्षेत्र के कई पुरुष संत ईर्ष्या व जलन रखते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिसके कारण एक प्रस्ताव पारित किया जिसमें परिवादिनी को फर्जी बाबाओं की लिस्ट में शामिल कर फर्जी घोषित किया गया तथा उसे समाचार पत्रों में प्रकाशित कराया गया जो कि परिवादिनी की मानहानि है। दाखिल परिवार पर परिवादिनी का बयान और साक्ष्य प्रस्तुत किया गया। न्यायालय ने प्रस्तुत किए गए  साक्ष्य को पर्याप्त माना और सभी 11 संतों को भारतीय दंड संहिता की धारा 500 के तहत  समन जारी कर 18 मार्च 2021 को सभी को तलब किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed