फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   The country needs to make a success of the second green Krnati

देश में द्वितीय हरित क्रंाति को सफल बनाने की जरूरत

Tue, 10 Feb 2015 12:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला इलाहाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला इलाहाबाद Updated Tue, 10 Feb 2015 12:44 AM IST
विज्ञापन
The country needs to make a success of the second green Krnati
इलाहाबाद (ब्यूरो)। कृषि सूचना तंत्र के विकास एवं कृषक जागरूकता कार्यक्रम के तहत पांच दिवसीय किसान मेला का शुभारंभ किया। जिला पंचायत अध्यक्ष रेखा सिंह ने दीप प्रज्वलित कर मेले का शुभारंभ किया।
विज्ञापन


अपने संबोधन में उन्होंने किसानों से आह्वान किया कि वे केंद्र व राज्य सरकार की ओर से संचालित कृषि योजनाओं का अधिकतम लाभ उठाएं। ऐसा करने से जहां किसानों की आर्थिक स्थिति और मजबूत होगी वहीं देश में दूसरी हरित क्रांति के सपने को साकार किया जा सकेगा। जिला पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि सरकार द्वारा जिंक, माइक्रो न्यूट्रीएंट, कीटनाशक व कृषि यंत्रों पर भारी अनुदान दिया जा रहा है। कहा कि यह किसानों के अथक परिश्रम का ही नतीजा है कि पहले जहां हम विदेशों से खाद्यान्न आयात करते थे वहीं आज में आत्मनिर्भर हैं।
विज्ञापन


कार्यक्रम में उपस्थित जिलाधिकारी भवनाथ सिंह ने कहा कि देश में शुरू की गई प्रथम हरित क्रांति बेहद सफल रही थी और अब वक्त आ गया है कि किसान एकजुट होकर दूसरी हरित क्रंाति को भी सफल बनाएं। जिलाधिकारी ने किसानों से आहवान किया कि वे जैविक खेती पर ज्यादा ध्यान देने के साथ कृषि विधिकरण पर भी ध्यान दें।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्य विकास अधिकारी अटल कुमार राय ने किसानों से फसल चक्र अपनाने के साथ ही फल, सब्जी व दूध उत्पादन पर ज्यादा ध्यान देने की बात कही। किसान मेले में मौजूद कृषि विज्ञानियों ने किसानों से खेतीबारी से जुड़ी तमाम तकनीकी जानकारियां दी। कार्यक्रम में डॉ. नाहर सिंह, डॉ. मनीष केसरवानी, डॉ. शैलेंद्र कुमार सिंह व डॉ. केवीके मैकाटी समेत कई कृषि विज्ञानियों ने संबोधित किया। कार्यक्रम में उप कृषि निदेशक विजय सिंह, जिला कृषि अधिकारी अतींद्र सिंह सैकड़ों की तादात में उन्नतशील किसान उपस्थित थे।


किसान मेले में किसानों को सरकारी योजनाओं की जानकारी देने के लिए उद्यान, कृषि, डेयरी, पशुपालन, शिक्षा विभाग समेत कई सरकारी विभागों की स्टाल लगाए गए हैं। इसके अलावा देश में बीज एवं कृषि उपकरणों के क्षेत्र की निजी कंपनियों की ओर से स्टाल लगाए गए हैं। जिसमें किसानों ने उन्नतशील बीज व अत्याधुनिक कृषि उपकरणों की जानकारी दी जा रही है। किसानों को किसी भी प्रकार की दिक्कत न हो, उनका आनलाइन पंजीकरण भी किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed